अयोध्याः अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से पूर्णता की ओर बढ़ रहा है। मंदिर के प्रथम तल पर 20 फीट की ऊंचाई पर भगवान राजाराम का राम दरबार विराजमान है, जहां 40 सीढ़ियां चढ़कर दर्शन किए जा सकेंगे। इसके लिए घुटने के रोगियों की सुविधा के लिए ट्रस्ट ने लिफ्ट बनाने की योजना बनाई है, जिसका क्रियान्वयन एलएंडटी कंपनी कर रही है। बेंगलुरु की एक घटना से सीख लेते हुए ट्रस्ट धैर्यपूर्वक और सुरक्षित निर्माण पर जोर दे रहा है। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा दशहरा के अवसर पर मंदिर के प्रथम तल पर राजा राम की प्रतिमा स्थापित की थी। चंपत राय ने बताया कि मंदिर परिसर में चारों दिशाओं में प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं।
उत्तर दिशा में जैन मंदिर के पास और यूसुफ आरा मशीन के पास क्रॉसिंग 11 पर गेट निर्माण का कार्य चल रहा है। पहला प्रवेश गेट 11 से होगा, जबकि दूसरा गेट क्षीरेश्वर नाथ मंदिर के पास क्रॉसिंग 3 पर बनेगा। दक्षिण दिशा में राजकीय निर्माण निगम द्वारा ट्रस्ट कार्यालय, सभागार और विश्राम गृह का निर्माण कराया जा रहा है, जो 2026 तक पूरा हो जाएगा। 70 एकड़ के परिसर के चारों ओर चार किलोमीटर लंबी बाउंड्रीवाल का डिजाइन इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड द्वारा तैयार किया जाएगा, जिसका निर्माण सुरक्षा जांच के बाद शुरू होगा। सरयू तट पर राम कथा संग्रहालय के जीर्णोद्धार का कार्य भी तेजी से चल रहा है।
निर्माण कार्य के कारण प्राचीर में स्थित मंदिरों में दर्शन की अनुमति अभी नहीं दी गई है। दूसरे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मंदिर निर्माण में योगदान देने वालों को यजमान के रूप में आमंत्रित किया गया था। इनमें मूर्तिकार सत्य नारायण पांडेय, शेषावतार की प्रतिमा बनाने वाले केशव, गोविंद शर्मा, आशीष सोमपुरा, नरेश मालवीय, परेश सिम्पुत, विनोद मेहता और विनोद शुक्ला जैसे कारीगर शामिल थे। समारोह में मध्य प्रदेश के साधु नर्मदानंद जी महाराज समेत विभिन्न समाजों का प्रतिनिधित्व रहा। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि पांच जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर समाज के लोगों ने उन्हें तमिलनाडु से आई विशेष माला, छोटे फूलों और इलायची दानों का मुकुट, 24 कैरेट सोने से बना राम जन्मभूमि मंदिर का मॉडल और 53 किलो का लड्डू भेंट किया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई