Rajasthan Weather Report: राजस्थान में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के साथ ही शुरू हुए हीटवेव के कारण अब लोगों को झुलसाने वाली गर्मी के तेवर झेलने पड़ रहे हैं। दिन और रात दोनों समय तापमान तेजी से बढ़ रहा है। फिलहाल तीन से चार दिन तक राहत की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक राज्य के कई हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और लू के साथ-साथ भीषण गर्मी का असर बना रहेगा। पिछले 24 घंटे में राजस्थान का श्रीगंगानगर जिला (Sri Ganganagar ) सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। वहीं, बीकानेर में 45.8, जैसलमेर में 45 और चूरू में 45.6 और फलौदी में 45.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा जयपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 43.8 और न्यूनतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिन तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, चूरू,बीकानेर, कोटा और झुंझुनू जिलों में तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। जबकि 15-16 जून को कोटा और भरतपुर संभाग में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
मंगलवार को श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में लू (heatwave) को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। बीकानेर और चूरू में ऑरेंज अलर्ट और भरतपुर, धौलपुर, जैसलमेर, कोटा , बूंदी, झुंझुनू और अलवर में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। 10 जून तक तेज धूल भरी हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। राजधानी जयपुर में आज सुबह साढ़े सात बजे तापमान 32 डिग्री सेल्सियस मापा गया।
IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 16-17 जून के बाद बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं का असर पूर्वी राजस्थान में देखने को मिल सकता है। तब तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा। विभाग ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, खूब पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह