Rajasthan Weather: राजस्थान में पिछले 24 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जन-जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। चित्तौड़गढ़, पाली, झालावाड़, जयपुर, कोटा और भीलवाड़ा समेत कई जिलों में लगातार भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौसम विभाग ने मंगलवार को तीन जिलों में रेड अलर्ट, पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट और उन्नीस जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि एहतियात के तौर पर तेरह जिलों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 1 अगस्त के बाद ही मौसम में कुछ राहत मिलने की संभावना है।
बारिश के कारण राज्य भर में अलग-अलग जगहों पर हादसे भी हुए हैं। चित्तौड़गढ़ में नदी का पुल पार करते समय दो युवक बह गए, जबकि रावतभाटा में एक नाबालिग बच्ची की डूबने से मौत हो गई। इलाज के अभाव में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और टोंक में बांध से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। सिरोही जिले के केरला गांव में एक निजी स्कूल बस नदी की पुलिया पर फंस गई। बस में 35 बच्चे सवार थे, जिन्हें समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया।
राज्य के विभिन्न बांधों और नदियों का जलस्तर तेज़ी से बढ़ रहा है। कोटा बैराज के 12 गेट खोलकर लगभग 2 लाख 90 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे चंबल नदी का पानी नयापुरा क्षेत्र, ब्रजराज कॉलोनी और हरिजन बस्ती की निचली बस्तियों के घरों तक पहुँच गया है। बीसलपुर बांध के छह गेट खोलकर 60 हज़ार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। इसके अलावा, करौली के पांचना बांध, कालीसिंध, नवनेरा, जवाहर सागर, राणा प्रताप सागर और ईसरदा बांध के भी गेट खोल दिए गए हैं।
भीलवाड़ा ज़िले के बिजौलिया क्षेत्र में स्थिति बेहद गंभीर है। सड़कों पर पांच फीट तक पानी बह रहा है और लोगों को नावों की मदद से सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा रहा है। झालावाड़ में भारी बारिश से आधा दर्जन गाँवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गागरोन किला देखने आए कुछ पर्यटक भी फंस गए हैं। टोंक जिले के हिसामपुर (नासिरदा) की कई कॉलोनियाँ जलमग्न हो गई हैं और घरों में पानी घुस गया है। राजधानी जयपुर में सोमवार शाम हुई भारी बारिश से सड़कें पानी से लबालब हो गईं, जिससे यातायात जाम हो गया।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से बना अवदाब अब कमजोर होकर निम्न दाब तंत्र में बदल गया है, जो इस समय पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान की सीमा पर सक्रिय है। इसके अलावा, एक और ट्रफ रेखा अरब सागर से मध्य गुजरात और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान तक बनी हुई है। इन दोनों सिस्टमों के चलते राज्य के दक्षिण-पूर्वी जिलों में लगातार भारी बारिश हो रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई