Rajasthan: राजस्थान के सिरोही जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के आबू रोड स्थित बनास नदी में क्रिकेट खेलने के बाद नहाते समय दो सगे भाइयों समेत तीन मासूम बच्चे डूब गए। बुधवार देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश में नदी किनारे पहुंचे। यहां बच्चों के कपड़े और क्रिकेट बैट पड़े देख उनके होश उड़ गए। गोताखोरों को बुलाकर तलाश की गई तो तीनों के शव नदी के गड्ढे में फंसे मिले।
करीब 50 मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एक-एक कर तीनों बच्चों को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
थाना अधिकारी हरचंद देवासी ने बताया कि बुधवार रात साढ़े नौ बजे अमरपुरी स्थित बनास नदी के पास कुछ बच्चों के कपड़े और क्रिकेट बैट पड़े मिले। संदेह होने पर परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। थानाधिकारी ने बताया कि मानपुर हवाई पट्टी के पास रहने वाले चंदू (14) पुत्र राजूराम, गलाराम (12) पुत्र भानाराम और कालू (10) पुत्र भानाराम शाम को क्रिकेट खेलने निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश में निकले। खेल मैदान के पास नहीं मिलने पर वे नदी की ओर बढ़े। कपड़े और नाव देखकर उन्हें संदेह हुआ कि बच्चे पानी में डूब गए हैं।
पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची गोताखोरों की टीम ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। करीब साढ़े दस बजे चंदू का शव बाहर निकाला गया। इसके बाद कालू और गलाराम को बाहर निकाला गया। तीनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर माउंट आबू सीओ गोमाराम, पार्षद अमर सिंह और मानपुर गांव से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की टीम में किशन, पप्पू राणा और चेतन शामिल थे, जिन्होंने बच्चों के शव बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा