Rajasthan Rain : राजस्थान में इस बार मानसून ने जोरदार दस्तक दी है, जिससे एक तरफ किसानों को राहत मिली है, वहीं शहरी इलाकों में भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। अलवर, धौलपुर और कोटपुतली-बहारोड में मूसलाधार बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गईं और बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। कई जगहों पर घरों, दुकानों, सरकारी भवनों और स्कूलों में पानी भर गया है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।
धौलपुर में भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। जगन टॉकीज, हरदेव नगर, कोर्ट परिषद और बाड़ी रोड जैसे प्रमुख इलाके पानी में डूब गए। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के मौसम में ऐसी स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन इसका स्थायी समाधान नहीं निकाल रहा है। नालों की समय पर सफाई नहीं होने से पानी सीधा घरों और दुकानों में घुस गया। दुकानों में पानी घुसने से कारोबार ठप हो गया और स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर ऑफिस जाने वालों तक को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
अलवर में सुबह साढ़े छह बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने सुबह नौ बजे तक शहर में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए। होप सर्कस, घंटाघर, सर्राफा बाजार, अशोक टॉकीज, बस स्टैंड और एसएमडी चौराहा समेत शहर के अधिकांश हिस्से जलमग्न हो गए। दुकानों और घरों में पानी भरने से काफी नुकसान हुआ। चूड़ी मार्केट समेत अन्य बाजारों में कारोबार पूरी तरह ठप हो गया। कच्ची बस्तियों में बनी झोपड़ियों की छतें टपकने लगीं और घरों में रखा सामान भीग गया। एसएमडी चौराहा पर नाले के ऊपर लगाई गई जाली में कचरा फंसने से पानी का बहाव रुक गया, जिससे आसपास के घरों में पानी भर गया।
इस बारिश से किसानों को राहत मिली है, क्योंकि इससे खेतों में अच्छी नमी आएगी और फसलों को फायदा होगा। हालांकि लगातार बारिश के कारण कुछ निचले इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। इसी तरह कोटपूतली-बहारोड़ क्षेत्र में भी मंगलवार सुबह से बारिश जारी है। तेज बारिश के बीच आसमान में घने बादल छाए रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई