जयपुरः बचपन हर किसी को प्रिय होता है। इंसान चाहे जितना बड़ा हो जाए, उसके मन में बचपन और खिलौनों से खेलने की अनेकों यादें हमेशा जिंदा रहती हैं, लेकिन दुनिया में ऐसे बहुत से बच्चे हैं, जो गरीब परिवारों में पैदा होने या अनाथ होने की वजह से खिलौनों से खेलने का अपना शौक पूरा नहीं कर पाते हैं। राजस्थान के कोटा में ऐसे ही वंचित और जरूरतमंद बच्चों के लिए 'नमो टॉय बैंक' स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इस बैंक को स्कूल के बच्चे संचालित करेंगे।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अनूठी पहल पर राजस्थान के कोटा में 'नमो टॉय बैंक' की स्थापना की जाएगी। इस बैंक के माध्यम से वंचित और जरूरतमंद बच्चों तक खिलौना पहुंचाया जाएगा। इस खास तरह के बैंक का संचालन स्कूली बच्चे के माध्यम से कराया जाएगा। इस टॉय बैंक का उद्देश्य समाज के उन वंचित और जरूरतमंद बच्चों तक खिलौने पहुंचाना है, जो आर्थिक तंगी के कारण खेल के साधनों से वंचित हैं। इस पहल के जरिए बच्चे अपने पुराने और अनुपयोगी खिलौनों को इकट्ठा करके जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाएंगे, ताकि उनके चेहरों पर भी मुस्कान लाई जा सके।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि बचपन में खिलौने बच्चों के लिए खेल और मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन होते हैं। लेकिन, जब बच्चे बड़े हो जाते हैं, तो ये खिलौने उनके लिए अनुपयोगी हो जाते हैं। ऐसे में इन खिलौनों को उन बच्चों तक पहुंचाया जाना चाहिए जो इनसे वंचित हैं। यह सब कुछ एक सामूहिक प्रयास से ही संभव है, इसलिए 'नमो टॉय बैंक' की स्थापना करने का निर्णय लिया गया है। इस टॉय बैंक को बच्चे ही चलाएंगे, जिससे उनमें सहयोग, दान और दूसरों की मदद करने की भावना विकसित होगी। यह पहल न केवल बच्चों के बीच संस्कारों को बढ़ावा देगी, बल्कि समाज में एकजुटता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करेगी।
स्कूली बच्चे अपने पुराने खिलौने, खेल का सामान और अन्य उपकरण 'नमो टॉय बैंक' में जमा करेंगे। इसके बाद इन्हें जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाया जाएगा। यह प्रक्रिया बच्चों में जिम्मेदारी और दूसरों के प्रति संवेदनशीलता का भाव पैदा करेगी। ओम बिरला ने जोर देकर कहा कि इस तरह की पहल से बच्चों में बचपन से ही दूसरों के अभाव को दूर करने और सहयोग करने की भावना विकसित होगी, जो हमारी संस्कृति और संस्कारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। 'नमो टॉय बैंक' का लक्ष्य है कि हर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लाई जाए। यह पहल समाज के उन बच्चों को खुशी देगी, जिन्हें संसाधनों की कमी के कारण खेलने का अवसर नहीं मिलता।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई