Raipur Road Accident : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार देर रात एक भयंकर सड़क हादसा हो गया। यह हादसा रायपुर-बलौदाबाजार हाईवे पर सारागांव के पास उस वक्त हुआ जब ट्रक और ट्रेलर में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 13 लोगों की जान चली गई। जबकि 10 से ज्यादा घायल हो गए। मरने वालों में 9 महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस हादसे पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने दुख जताया है और मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।
हादसे की जानकारी देते हुए एसएसपी लाल उमेंद सिंह ने बताया कि ग्राम चटौद के लोग रविवार को स्वराज माजदा ट्रक से छठी कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम बाना बनारसी गए थे। लौटते समय रायपुर-बलौदाबाजार रोड पर सारागांव के पास ट्रेलर से टकरा गया। ट्रेलर में लोहे का ढांचा था जो दोनों तरफ से तीन फीट बाहर निकला हुआ था। जिससे सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने इस दर्दनाक हादसे पर दुख जताते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा, "खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत और 14 लोगों के घायल होने की खबर बेहद दुखद है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मैंने अधिकारियों को घायलों को समुचित उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा देने की मंजूरी दी है।"
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह