लखनऊ: रेलवे व्यापारियों और उद्यमियों के माल को भेजने और उतारने के लिए अब मशीनों का प्रयोग करेगा। मशीनों से सुरक्षित माल की लोडिंग और अनलोडिंग होने के साथ समय की भी बचत होगी। रेलवे व्यापार को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों और उद्यमियों को कई सुविधाएं भी मुहैया कराएगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अधिकारियों ने व्यापारियों व उद्यमियों के साथ बैठक कर कई अहम बिंदुओं पर विचार विमर्श किया।
मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि रेलवे ने माल परिवहन की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी व लाभकारी बनाने के लिए कई अहम कदम उठाने जा रहा है। इसके तहत डिजिटल बुकिंग प्रणाली का विस्तार किया गया है। नई व्यवस्था से माल ढुलाई की बुकिंग आसान होने के साथ पारदर्शी भी हो गई है। नई माल ढुलाई दर प्रतिस्पर्धात्मक होने से व्यापारियों को रेलवे से माल भेजने व मंगाने पर ज्यादा लाभ मिल रहा है।
माल को समय से पहंुचाना रेलवे की पहली प्राथमिकता है। सभी ग्राहक की जरूरतों के मुताबिक कस्टमाइज्ड लाजिस्टिक सेवाएं दी जा रही हैं। फ्रेट इंसेंटिव योजना व लायल्टी जैसी नई योजना से नियमित ग्राहकों को छूट मिल रही है। बैठक में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक फ्रेट गौरव दीक्षित, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रजनीश श्रीवास्तव समेत उद्यमी और व्यापारी शामिल रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल