लखनऊ: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने चंडीगढ़-पटना समर स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए हैं। गाड़ी संख्या 04504 चंडीगढ़-पटना समर स्पेशल ट्रेन 5 जून से 10 जुलाई तक छह अतिरिक्त फेरों में संचालित होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04503 पटना-चंडीगढ़ समर स्पेशल ट्रेन 6 जून से 11 जुलाई तक छह अतिरिक्त फेरों में संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 04504 चंडीगढ़-पटना समर स्पेशल ट्रेन चंडीगढ़ स्टेशन से रात 11.35 बजे रवाना होकर अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी, दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा होते हुए पटना जं. अगले दिन रात 10.10 पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04503 पटना-चंडीगढ़ समर स्पेशल ट्रेन पटना जं. से रात 10.45 बजे रवाना होकर इन्हीं स्टेशनों से होते हुए अगले दिन रात 11.10 बजे चंडीगढ़ स्टेशन पहुंचेगी।
गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से बेंगलुरू के लिए स्पेशल ट्रेन संचालित की जाएगी। यह गाड़ी बेंगलुरू से दो व नौ जून को और गोमतीनगर से छह और 13 जून को दो फेरे लगाएगी। एनईआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 06529 बेंगलुरू-गोमतीनगर स्पेशल ट्रेन दो और नौ जून को सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरू से शाम के 7.00 बजे रवाना होकर तुमकूर, अरसीकेरे, कडूर जं., दावणगेरे, हावेरि, हुबलि जं., धारवाड़, बेलगावि, घटप्रभा, मिरज, सांगली, कराड, सतारा, पुणे, मनमाड जं., भुसावल, खंडवा, रानी कमलापति, बीना, झांसी, उरई, गोविन्दपुरी, प्रयागराज जं., ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी, औड़िहार, मऊ जं., बेलथरा रोड, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती और गोंडा होते हुए चौथे दिन सुबह 11.30 बजे गोमतीनगर स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 06530 गोमतीनगर-बेंगलुरू स्पेशल ट्रेन छह व 13 जून को गोमतीनगर से दोपहर 12.20 बजे रवाना होकर इन्हीं रास्तों से हुए चौथे दिन सुबह 08.15 बजे सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरू पहुंचेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई