लखनऊ : रेलवे प्रशासन यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए हमेशा तत्पर रहता है। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए रेलवे नए-नए बदलाव भी करता रहता है। यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कतें तत्काल टिकटों की सेंधमारी से हो रही है। रेलवे द्वारा तत्काल टिकटों की बुकिंग में हो रही सेंधमारी को रोकने के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। अब रेलवे ने तत्काल टिकटों की बुकिंग का लाभ आम जनता को दिलाने के लिए नए प्रयास शुरू किए हैं।
इसके तहत तत्काल टिकटों की बुकिंग के नए प्रावधान लागू किए गए हैं। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि रेलवे ने अनाधिकृत रूप से बुक हो रहे टिकटों पर अंकुश लगाने के लिए तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली में कुछ महत्त्वपूर्ण संशोधन किए हैं। यह महत्वपूर्ण संशोधन एक जुलाई और 15 जुलाई 2025 से लागू होंगे।
तत्काल बुकिंग योजना के तहत टिकट सिर्फ इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट अथवा ऐप के माध्यम से ही बुक किए जा सकेंगे। तत्काल टिकट बुकिंग की सुविधा भी सिर्फ आधार प्रमाणित उपयोगकर्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी। इसके बाद 15 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण भी अनिवार्य किया गया है। रेलवे के कम्प्यूटराइज्ड आरक्षण काउंटरों, अधिकृत एजेंटों के माध्यम से भी तत्काल टिकट की बुकिंग सिर्फ उसी दशा में की जा सकेगी, जब उपयोगकर्ता के मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी के माध्यम से प्रमाणीकरण किया गया हो।
यह व्यवस्था भी 15 जुलाई से लागू की गई है। अधिकृत टिकट एजेंटों को तत्काल टिकट बुकिंग की शुरुआत के पहले आधे घंटे के दौरान वातानुकूलित श्रेणियों के लिए 10 से 10.30 बजे तक और गैर वातानुकूलित श्रेणियों के लिए सुबह 11 से 11.30 बजे तक टिकट बुक करने की अनुमति नहीं होगी। इन दोनों अवधि में सिर्फ आम यात्री के ही टिकट बुक होंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह