लखनऊ : यात्रियों को जल्द ही लखनऊ स्टेशन पर 24 घंटे इलाज की सुविधा मिलेगी। 24 घंटे उपचार की सुविधा मुहैया कराने के लिए रेलवे ने तैयारी भी शुरू कर दी है। इसके लिए लखनऊ स्टेशन पर इमरजेंसी मेडिकल रूम बनाया जाएगा। यहां पर ट्रेन में सफर करने वाले अस्वस्थ यात्रियों का उपचार किया जाएगा। यात्रियों को 24 घंटे उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने एक निजी अस्पताल से एमओयू साइन किया है।
वर्तमान में रेलवे ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के इलाज की सुविधा प्रदान करता है। रोजाना लखनऊ स्टेशन आने वाली आधा दर्जन ट्रेनों में बीमार यात्रियों का इलाज रेलवे के डाक्टरों द्वारा किया जाता है। रेलवे कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डाक्टर पैरामेडिकल स्टाफ के साथ लखनऊ स्टेशन पहुंचते हैं। ट्रेन के आने और बीमार यात्री के इलाज के बाद अस्पताल वापस लौटने में दो से तीन घंटे का समय लग जाता है।
इससे मंडलीय रेलवे अस्पताल की इमरजेंसी सेवा भी प्रभावित होती है। हर माह रेलवे बीमार यात्रियों के इलाज के बदले 100 रुपये प्रति यात्री मेडिकल फीस लेता है। यात्रियों को स्टेशन पर ही 24 घंटे इलाज मुहैया हो सके, इस दिशा में रेलवे ने काम शुरू किया है। इसके लिए गत दिनों ही रेलवे ने एक निजी हास्पिटल के साथ एमओयू किया है। नई व्यवस्था के तहत उक्त अस्पताल द्वारा लखनऊ स्टेशन परिसर में ही इमरजेंसी मेडिकल रूम बनाया जाएगा।
पहले से तय 100 रुपए मेडिकल फीस ही यात्रियों से ली जाएगी। पूर्व में इमरजेंसी मेडिकल रूम बनाने के लिए तय जगह को आरएलडीए (रेल भूमि विकास प्राधिकरण) ने विकास कार्य के चलते देने से मना कर दिया है। अब इमरजेंसी मेडिकल रूम के लिए दूसरी जगह को चिन्हित किया गया है। संभावना है कि इस महीने के अंत तक यात्रियों को 24 घंटे इलाज की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह