लखनऊ: सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों की मदद करने वाले नेक आदमियों को अब इनाम के रूप में अधिक धनराशि मिलेगी। केंद्र सरकार ने ऐसे मददगारों को सम्मानित करने के लिए यह कदम उठाया है। पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई केंद्र की महत्वाकांक्षी राहवीर योजना को यूपी में लागू किया गया है।
योजना के तहत यदि कोई व्यक्ति दुर्घटना में घायल को गोल्डेन ऑवर यानि एक घंटे के भीतर ट्रॉमा सेंटर या अस्पताल पहुंचाता है तो उसे 25 हजार रुपए का इनाम मिलेगा। इससे पहले इनाम की यह धनराशि पांच हजार रुपए थी, जिसे बढ़ाकर 25 हजार रुपए कर दिया गया है। दुर्घटना में घायल व्यक्ति को जैसे ही अस्पताल पहुंचाया जाएगा, सम्बंधित अस्पताल द्वारा पुलिस को सूचना दी जाएगी। पुलिस द्वारा इसकी जानकारी परिवहन विभाग व जिलाधिकारी को दी जाएगी।
सत्यापन के बाद इनाम की धनराशि सीधे मददगार के बैंक खाते में भेज दी जाएगी। डाक्टरों के मुताबिक सड़क हादसे के बाद गोल्डेन ऑवर यानि पहला घंटा घायल की जान बचाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस अवधि में इलाज मिल जाने से मृत्यु की आशंका काफी हद तक कम हो जाती है। यह योजना आम लोगों को घायलों की सहायता करने के लिए प्रेरणा देगी और सामाजिक संवेदनशीलता को भी बढ़ावा मिलेगा।
राहवीर योजना को यूपी में प्रभावी कर दिया गया है। इसका उद्देश्य दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर मृत्यु दर में कमी लाना है। सरकार का यह मानना है कि प्रत्येक नागरिक आगे आए तो कई अनमोल जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह