Vote Adhikar Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की बिहार में 10 अगस्त से शुरू होने वाली मतदाता अधिकार यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी गई है। यह यात्रा सासाराम से दो चरणों में शुरू होकर विभिन्न जिलों से होते हुए पटना पहुंचनी थी। इस यात्रा (Rahul Gandhi Padayatra ) में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी भी शामिल होने वाली थीं, लेकिन किसी कारणवश वोट अधिकार यात्रा टाल दी गई है। अब यह यात्रा 15 अगस्त के बाद शुरू होगी।
दरअसल यात्रा स्थगित होने की जानकारी राष्ट्रीय जनता दल की ओर से दी गई है। राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल ने 04 अगस्त को राहुल गांधी और तेजस्वी प्रसाद यादव के "वोट अधिकार यात्रा" कार्यक्रम की सूचना जारी की गई थी। लेकिन अपरिहार्य कारणों से उक्त यात्रा कार्यक्रम की तिथि में परिवर्तन हो गया है, अतः नई तिथि की घोषणा होने तक इस सूचना को रद्द समझा जाए। आगामी कार्यक्रम की सूचना दी जाएगी।
बता दें कि इस यात्रा का उद्देश्य बिहार में चल रही विशेष मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) के खिलाफ लोगों को जागरूक करना है। विपक्ष का आरोप है कि इस प्रक्रिया के तहत लगभग 65 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। इनमें गरीब, दलित, पिछड़े और बाहर काम करने वाले मजदूरों के नाम शामिल हैं। फिलहाल तो बिहार के विधानसभा चुनावों के लिए माहौल बनाना ही इसका उद्देश्य समझ में आ रहा है। कई चरणों में होने वाली इस यात्रा में इंडिया गठबंधन के नेता भी शामिल होंगे।
गौरतलब है कि बिहार में महागठबंधन के प्रमुख सहयोगी दल कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) मिलकर चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, राजद के कारण कांग्रेस को बड़ी दुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बिहार में चुनाव आयोग की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया चल रही है। कांग्रेस और राजद दोनों ने इस प्रक्रिया के खिलाफ केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव इस मुद्दे पर जनता से सीधा संवाद करना चाहते हैं। उनका कहना है कि सभी को वोट देने का अधिकार है और किसी का नाम सूची से हटाना लोकतंत्र के खिलाफ है। हालांकि, इन दिनों बिहार के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। गांवों में सड़कें टूट गई हैं और शहरों में पानी भर गया है। ऐसे में यात्रा करना मुश्किल हो गया था। इसलिए, गठबंधन ने स्थिति सामान्य होने के बाद ही यात्रा शुरू करने का फ़ैसला किया। अब यह यात्रा 17 अगस्त से शुरू होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई