Rahul Gandhi Bihar Visit : कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के गया में माउंटेन मैन दशरथ मांझी के परिवार से मुलाकात कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। यह मुलाकात बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उनके सियासी अभियान के हिस्से के रूप में देखी जा रही है।
दशरथ मांझी, जिन्होंने 22 वर्षों तक अकेले पहाड़ काटकर अपने गांव गहलौर को वजीरगंज से जोड़ने वाला 360 फीट लंबा रास्ता बनाया। बिहार ही नहीं पूरे देश में दशरथ मांझी साहस और संकल्प के प्रतीक हैं। राहुल गांधी ने उनके इस योगदान को याद करते हुए कहा कि बिहार के विकास के लिए उसी जुनून के साथ काम करने की जरूरत है।
राहुल गांधी ने नालंदा के राजगीर में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बिहार को भारत का क्राइम कैपिटल बनने का आरोप लगाया, जिसमें हत्या, लूट और डर का माहौल होने की बात कही। उन्होंने कहा कि बिहार, जो कभी सत्य, न्याय, शिक्षा और अहिंसा का प्रतीक था, आज अपमान और उपेक्षा का शिकार है। राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि नीतीश कुमार ने फर्जी जाति जनगणना कर लोगों को भ्रमित किया, और उनकी सरकार सामाजिक न्याय और शिक्षा जैसे मुद्दों को दबाने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री जी बार-बार पाला बदलते रहते हैं। कभी इधर, कभी उधर। लेकिन बिहार की जनता समझ चुकी है कि असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की साजिश है। राहुल ने जोर देकर कहा कि प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाएं आज भी आम लोगों की पहुंच से दूर हैं।
राहुल गांधी ने बिहार को उसका खोया हुआ सम्मान और स्वाभिमान वापस दिलाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि बिहार की सोच कभी वैश्विक स्तर पर गूंजती थी, लेकिन आज इसे अपमानित किया जा रहा है। उनकी यह यात्रा और बयान बिहार में सामाजिक न्याय, शिक्षा और रोजगार के लिए उनकी पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि देश की 90 फीसदी आबादी की सत्ता और फैसलों में कोई भागीदारी नहीं है। मुझे अपने देश की सच्चाई जाननी है, इसलिए मैं देश का एक्स-रे करना चाहता हूं। आप लोग इस गलतफहमी में नहीं रहिए। ये लोग सही जाति जनगणना नहीं होने देंगे क्योंकि ये लोग जानते हैं कि जिस दिन सही जाति जनगणना करा लेंगे, इनकी राजनीति खत्म हो जायेगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट हों। हम सब मिलकर इस देश को न्याय और भाईचारे के रास्ते पर आगे ले जाएंगे।
राजगीर से राहुल गांधी गयाजी लौटे, जहां उन्होंने गया-पटना मुख्य मार्ग स्थित पहाश्वर के एक रिसॉर्ट में महिलाओं के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम में चर्चा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। विपक्ष के नेता ने इस दौरान महिला अधिकारों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक भागीदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा की।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह