Rahul Gandhi Fatehpur Visit: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में मारे गए दलित युवक हरिओम वाल्मीकि (Dalit Hariom Valmiki) पर देश का सियासी माहौल अभी भी गर्म है। शुक्रवार को रायबरेली के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दलितों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पीड़ित परिवार के साथ हत्यारों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। हरिओम की बहन बीमार है और घर में कैद है। उत्तर प्रदेश में दलितों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। भाजपा शासन में पूरे देश में दलितों पर अत्याचार और बलात्कार हो रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हरिओम के परिवार के लिए न्याय और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की। राहुल गांधी ने कहा कि पीड़ित परिवार को सुबह से ही धमकियाँ मिल रही हैं। कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है और हर संभव मदद करेगी।
राहुल गांधी के दौरे से पहले, हरिओम वाल्मीकि के घर जाने वाली सड़कों पर विरोध पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों पर लिखा है, "गिद्धों की तरह मंडराते हो, नफरत फैलाने आते हो," "दर्द का फायदा मत उठाओ, वापस जाओ," "हमें जातिवादी बताने की तुम्हारी कोशिश कभी कामयाब नहीं होगी," समेत कई अन्य पोस्टर लगाए गए थे।
रायबरेली में 2 अक्टूबर की रात दलित युवक हरिओम वाल्मीकि को चोर समझकर लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया था। फिलहाल, सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश और जिला प्रशासन की पहल पर हरिओम वाल्मीकि की बहन कुसुम देवी को अमर शहीद जोधा सिंह अट्टाया ठाकुर दरियाव सिंह मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग के तहत स्टाफ नर्स के पद पर नियुक्ति पत्र दे दिया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
बंगाल स्कूल भर्ती घोटालाः अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सांसद के घर पहुंची ईडी की टीम
2026-06-03
Jhansi News: नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टरों की लेटलतीफी पर डीएम सख्त, औचक निरीक्षण में...
2026-06-03
Jhansi News : ढाई साल पुराने भूमि विवाद का डीएम ने कराया निस्तारण, लापरवाह लेखपालों पर एक्शन
2026-06-03
2026-06-03
हस्ताक्षर विवाद : CID समन के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी, गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग
2026-06-03
TMC में कलह के बीच अग्निमित्रा पाॅल का तीखा हमला, कहा- पार्टी के कई नेताओं में असंतोष
2026-06-03
2026-06-03
TMC में फूट! 58 बागी विधायकों ने की ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता बनाने की मांग
2026-06-03
गिरिडीहः देर रात घर में घुसकर युवक की धारदार हथियार से हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश
2026-06-03
Jhansi News: सट्टेबाजों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासी बहस तेज, बीजेपी विधायक ने उठाए सवाल
2026-06-03
SHO Viral Video: बनेड़ा थाना प्रभारी लाइन हाजिर, एसपी ने एएसपी को सौंपी जांच
2026-06-03
Pilibhit Farmers Protest: लेखपाल पर किसानों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
2026-06-03
Pilibhit Firing: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, तीन लोग घायल
2026-06-03
Jammu and Kashmir: आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 जगहों पर सीआईके की रेड
2026-06-03
2026-06-03