Radha Ashtami 2025: भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के 15 दिन बाद रविवार को मथुरा के बरसाना सहित ब्रज के विभिन्न जिलों में राधा अष्टमी बड़ी श्रद्धा, धूमधाम और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। लाडली जी का जन्मोत्सव देखने के लिए आगरा से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बरसाना पहुंचे हैं। बरसाना में श्रीजी महारानी राधा रानी ने सुबह 4 बजे ब्रह्म मुहूर्त में पूजा-अर्चना के साथ कमल पुष्प में अवतार लिया।
श्रीजी का 11 पवित्र नदियों के जल से अभिषेक किया गया, लाडली मंदिर में सुबह 5.30 बजे मंगला आरती में हजारों लोगों ने भाग लिया। किशोरी जी के जन्मोत्सव में भाग लेने के लिए कई राज्यों से लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं। आगरा में लॉयर्स कॉलोनी, विजय नगर कॉलोनी, नेहरू नगर आदि स्थानों पर राधा कृष्ण मंदिरों में धूमधाम से पूजा-अर्चना के कार्यक्रम चल रहे हैं।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के 15 दिन बाद, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी को, ब्रज क्षेत्र में राधा रानी का 5253वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। बधाइयां दी जा रही हैं। भक्त भी राधा रानी के जन्म की खुशियां मना रहे हैं। जन्मोत्सव का मुख्य कार्यक्रम मथुरा के बरसाना स्थित लाडली मंदिर में आयोजित किया जा रहा है। जन्मोत्सव के दौरान, पूरा मंदिर परिसर घंटियों की ध्वनि और राधा रानी के जयकारों से गूंज उठा। भक्त कोसी, छटीकरा और गोवर्धन मार्ग से मथुरा के बरसाना पहुंच रहे हैं।
अनुमान है कि दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश से 15 लाख से अधिक भक्त बरसाना पहुंच चुके हैं। आज, रविवार को अवकाश होने के कारण, बरसाना पहुंचने के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। बरसाना के साथ-साथ मथुरा, गोवर्धन, वृंदावन, गोकुल आदि स्थानों पर शनिवार शाम से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा प्रभावी यातायात व्यवस्था की गई है। इसके लिए कई स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जा रही है। आगरा के सिकंदरा थाना प्रभारी नीरज शर्मा ने बताया कि मथुरा में राधा अष्टमी पर्व मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए आगरा मथुरा राजमार्ग पर यातायात की उचित व्यवस्था की गई है। यहां पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है और सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
नए जिलाधिकारी गौरांग राठी और सीडीओ रामेश्वर सब्बनवाड ने संभाला पदभार, सुशासन और विकास पर रहेगा फोकस
कोटड़ी का सपूत बना राष्ट्र का प्रहरी: सहायक कमांडेंट अभिषेक शर्मा के स्वागत में उमड़ेगा जनसैलाब
झांसी में नए जिलाधिकारी गौरांग राठी की पहल: 4 घंटे में शुरू हुआ एलपीजी शिकायत कंट्रोल रूम
Weather Update: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का प्रकोप, 43 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
Mirzapur Accident: बोलेरो-ट्रक की टक्कर में 11 की मौत, 9 लोग जिंदा जले, सीएम ने जताया दुख
Maharashtra Cabinet Decisions: ठाणे से उल्हासनगर तक दौड़ेगी मेट्रो, तीन नए एक्सप्रेस-वे को भी मंजूरी
Uttar Pradesh में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, मुख्य सचिव ने दिए कई निर्देश
अरनिया घोड़ा में विकास को नई रफ्तार, विधायक लालाराम बैरवा ने करोड़ों के कार्यों का किया शिलान्यास
UP Heat Wave: भीषण गर्मी से तप रही धरती, कई जिलों में 45 डिग्री पहुंचा तापमान
शाहपुरा की मिट्टी की महक अब पहुंचेगी सऊदी अरब, जीव दया सेवा समिति का अनूठा परिंडा अभियान
अक्षय तृतीया पर डिबाई में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और उत्साह का दिखा संगम
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के छात्रों का JEE Main 2026 में शानदार प्रदर्शन