बरेली । पूर्णागिरि से दर्शन कर लौट रहे एक दंपति पर रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया और लूटपाट के बाद महिला की बेरहमी से हत्या कर दी, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एसपी क्राइम, एसओजी, सर्विलांस यूनिट और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलित किए।
मूल रूप से वजीरगंज (बदायूं) के गांव व्यूली निवासी ओम शरण अपनी पत्नी अमरवती (35 वर्ष) के साथ पूर्णागिरि दर्शन करके अपनी ससुराल लौटे थे ।
आंवला के ग्राम मोतीपुरा स्थित ससुराल में कुछ समय रुकने के बाद वह रात को ही बाइक लेकर अपने घर लौटने लगे । तभी परिजनों ने उन्हें रात में सफर न करने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने घर पर बच्चों के अकेले होने का हवाला देकर वह निकल गए ।
जैसे ही दंपति आंवला-वजीरगंज मार्ग पर स्थित कंन्थरी मंदिर के पास पहुंचे, तभी आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने उनकी बाइक को घेर लिया। हथियारों से लैस हमलावरों ने नकदी और जेवरात लूटने के बाद विरोध करने पर दंपति पर हमला बोल दिया। ओम शरण ने बताया कि बदमाशों ने उनकी पत्नी के चेहरे और सिर पर धारदार हथियार से वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ीं। जिसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद घायल पति ने पहले अपने संबंधियों को और फिर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, अमरवती की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से अहम सुराग जुटाए गए हैं।
वही एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में हमलावरों की संख्या करीब छह पाई गई है। सभी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तकनीकी सर्विलांस का सहारा लिया जा रहा है। एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चलाईं विशेष ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
शाहपुरा में शिक्षकों का फूटा आक्रोश, सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
झांसी में ऑनलाइन सट्टे का जाल, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
कौन हैं केरलम के नए CM वीडी सतीशन? छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर
PM रोजगार सृजन योजना के नाम पर करोड़ों की ठगी, ग्रेटर नोएडा से 6 साइबर ठग गिरफ्तार
Prateek Yadav Death: पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव, नम आंखों से ससुर ने दी मुखाग्नि
‘हाईकमान का फैसला अंतिम, मैं पार्टी का वफादार सिपाही’, CM की रेस से बाहर होने पर बोले केसी वेणुगोपाल
अखिल भारत हिंदू महासभा की नई जिला कार्यकारिणी का होगा गठन, अजय सिंह ने किया ये आह्वान
Dewas factory blast news: मध्य प्रदेश के पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 की मौत, 23 की हालत गंभीर
Bihar: भूमि विवाद में बेटों ने की मां की हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क घेरा, पुलिस से झड़प
अहमदाबाद-धोलेरा सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना को मंजूरी, योजना से बदलेगी कनेक्टिविटी