Rajvir Jawanda Accident: प्रसिद्ध पंजाबी गायक राजवीर जवंदा शनिवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि राजवीर मोटरसाइकिल से शिमला जा रहे थे। बद्दी इलाके में उन्होंने मोटरसाइकिल से कंट्रोल खो दिया और हादसे का शिकार हो गए। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा। दुर्घटना के बाद राजवीर को प्रारंभिक चिकित्सा के बाद उन्हें तुरंत मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। खबरों के मुताबिक, वह फिलहाल आईसीयू में हैं। डॉक्टरों की टीम उन पर कड़ी निगरानी रखी रही है। डॉक्टरों ने उनकी हालत पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
पंजाब के सीएम भगवंत मान, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग सहित कई राजनेताओं ने गायक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। पंजाब के पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने लिखा, "पंजाब के युवा पंजाबी गायक राजवीर जवंदा के सड़क दुर्घटना में घायल होने की खबर सुनकर, गुरु साहिब राजवीर को शीघ्र स्वस्थ होने का आशीर्वाद दें और वह अपनी पंजाबी गायकी के माध्यम से पंजाब का नाम रोशन करते रहें। इसके अलावा कई पंजाबी गायक अस्पताल पहुंच गए हैं।
बता दें कि राजवीर (Rajvir Jawanda) ने अपने संगीत करियर की शुरुआत 2014 में की थी। उन्हें अपने गीत "काली जवंदा दी" से प्रसिद्धि मिली। उन्होंने "मिंडो तसीलदारनी" और "सूबेदार जोगिंदर सिंह" सहित कई फ़िल्मों में भी अभिनय किया। उनके कुछ लोकप्रिय गीत "जोर", "सोहनी", "रब्ब करके", "तू दिसदा पैंदा", "मोरनी", "धेयां", "खुश रह कर" और "जोगिया" हैं।
राजवीर फिलहाल अपने परिवार के साथ मोहाली में रहते हैं। इतना ही नहीं राजवीर जवंदा के इंस्टाग्राम पर 24 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं। वह सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहते हैं और अपने प्रशंसकों के साथ अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी अपडेट्स शेयर करते रहते हैं। संगीत जगत में कदम रखने से पहले, राजवीर जवंदा पंजाब पुलिस में भी कार्यरत थे।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा