Punjab and Haryana High Court : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को गुरुवार दोपहर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में वकीलों और पैरवी के लिए आए लोगों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियां तुरन्त हरकत में आईं और सतर्कता बरतते हुए सभी कोर्ट परिसर में सभी कमरों खाली करा लिया गया और पूरे परिसर में किसी संदिग्ध वस्तु की तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने भी एक शार्ट नोटिस जारी कर हाईकोर्ट के सभी वकीलों और कर्मचारियों के साथ लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। नोटिस में कहा गया कि हाईकोर्ट में बम की धमकी के बारे में अलर्ट प्राप्त हुआ है। सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें और यदि परिसर में कोई संदिग्ध या लावारिस वस्तु दिखे तो तुरंत हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, चंडीगढ़ के कार्यालय को सूचित करें।
सुरक्षा कारणों से वकीलों और अन्य कर्मचारियों को कोर्ट परिसर और कमरों को तुरंत खाली करने के निर्देश दिए गए। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर की गहन जांच की। अधिकारियों की माने तो दोपहर 2ः00 बजे लंच के बाद न्यायालय की कार्यवाही फिर से शुरू की जा सकती है।
फिलहाल, किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के मिलने की खबर नहीं है लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में बम की धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। सभी संबंधित विभाग सतर्क हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। कोर्ट की कार्यवाही दोपहर बाद फिर से शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह