Pune Road Accident: महाराष्ट्र के पुणे जिले में मोरगांव रोड पर बुधवार रात एक कार और पिकअप में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला समेत आठ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया । जबकि दो बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
हादसे की जानकारी होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच जुट गई। बताया जा रहा है कि हादसा लगभग शाम 7:15 बजे के आस-पास किर्लोस्कर कंपनी के सामने हुआ। जेजुरी से इंदापुर जा रही एक कार ने पास में खड़े पिकअप को टक्कर मार दी।
मिली जानकारी के अनुसार, श्रीराम होटल के बाहर जब पिकअप से सामान उतारा जा रहा था, तभी कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पिकअप से सामान उतार रहे कर्मचारी, होटल मालिक और कार में सवार यात्री शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि पुणे से मोरगांव जा रही स्विफ्ट डिजायर कार जेजुरी से मोरगांव जा रही थी। इस दौरान कार ने श्रीराम ढाबा के सामने एक पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बाद में क्रेन बुलाकर कार और पिकअप को सड़क से हटाया गया।
जिले में हाल के दिनों में यह दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले 15 जून को मावल तहसील में इंद्रायणी नदी पर बने पुल के ढहने से चार लोगों की मौत और 18 लोगों के घायल होने की खबर आई थी।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार