Basti: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक मकान में लंबे समय से फल-फूल रहे जिस्मफरोशी के गोरखधंधे का आखिरकार पुलिस ने भंडाफोड़ कर ही दिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर मौके से 9 लड़कियों समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही पुलिस को भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई।
बता दें कि घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मड़वा नगर की है। पुलिस को काफी समय से इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, लेकिन पुख्ता सबूत न होने के कारण कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। हाल ही में सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी को मुखबिर ने सूचना दी कि एक घर के अंदर संगठित तरीके से सेक्स राकेट चल रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, एसओजी टीम प्रभारी चंद्रकांत पांडेय व स्थानीय पुलिस बल ने संयुक्त रूप से मकान पर छापा मारा। पुलिस टीम जब मकान के अंदर पहुंची तो नजारा चौंकाने वाला था, कमरे होटल की तरह सजाए गए थे और पूरा रैकेट हाईटेक कैमरों की निगरानी में संचालित हो रहा था।
छापेमारी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। पकड़े गए युवक-युवतियों की उम्र 22 से 40 साल के बीच बताई जा रही है। इससे साफ है कि रैकेट बड़े पैमाने पर चल रहा था। सूत्रों की माने तो शहर के कई इलाकों और होटलों में देह व्यापार का नेटवर्क सक्रिय है। फिलहाल पुलिस ने मकान को सील कर दिया है और सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी यहां छापेमारी की गई थी, लेकिन उस समय मुख्य संचालक फरार हो गया था और मकान कई दिनों तक बंद रहा।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई