रामपुरः नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग सुभाष चंद्र शर्मा ने विकास भवन सभागार में एक समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी नन्द किशोर कलाल की उपस्थिति में सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए शासन की ओर से मई महीने में जारी सीएम डैशबोर्ड की मासिक प्रगति रिपोर्ट के आधार पर विभागों के कामों को देखा। इसके बाद प्रमुख सचिव ने यूपीनेडा विभाग की पं. दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना में सभी खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम से लाइटों का सत्यापन कराने के निर्देश दिये।
नोडल अधिकारी ने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को पूर्ण परियोजनाओं को पोर्टल पर अपडेट कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से नियमित रूप से डैशबोर्ड की समीक्षा की जा रही है। इसलिए सभी विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे जनपद की रैंकिंग में गिरावट न आए। उन्होंने छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को सभी संस्थाओं को मास्टर डेटाबेस में शामिल करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को जिले के पात्र दिव्यांगजनों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से प्राथमिकता से जोड़ने के निर्देश दिए।
प्रमुख सचिव ने कहा कि अधिशासी अधिकारी पीएम स्वनिधि गलियारे में बनी दुकानों के आवंटन में दिव्यागजनों को वरीयता दें। साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी भी राशन की दुकान आवंटित करने के दौरान दिव्यागजनों के लिए निर्धारित नियमों का अनुपालन कराएं। नोडल अधिकारी ने सभी अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक पात्र लोगों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने और लाभान्वित करने के लिए निर्देशित किया है। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी वि./रा. अम्बरीश कुमार बिन्द, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसपी सिंह, जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी, डीएफओ प्रणव जैन सहित अन्य जनपदीय अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई