अयोध्या। रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) संजय कुमार वर्मा ने शनिवार को लखनऊ-अयोध्या रेलखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अयोध्या कैंट और अयोध्या धाम रेलवे स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा भी लिया। यह दौरा आगामी 5 जून को आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। डीआरएम वर्मा ने कहा कि इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसी कारण रेलवे ने भी कमर कस ली है। वर्मा ने बताया कि रेलवे भीड़ के अनुमान को देखते हुए आवश्यक तैयारियों में जुटा है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे अस्पताल व स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि अस्पताल से जुड़ी जो भी समस्याएं हैं, उन्हें समय रहते दूर करने के निर्देश दे दिए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान आपात स्थिति में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। डीआरएम ने अयोध्या कैंट और अयोध्या धाम रेलवे स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश भी दिए।
इसके अलावा, उन्होंने बताया कि लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर अधिक संख्या में ट्रेनें संचालित करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सके। रेलवे की यह तैयारी, आगामी धार्मिक आयोजन के मद्देनज़र श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और उन्हें बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई