झांसीः देश में ट्रेनों को पटरी से उतारने और रेलवे कोच पर पथराव से जुड़ी घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। झांसी से गुजरने वाली शताब्दी एक्सप्रेस पर फिर पथराव हुआ है। इस ट्रेन पर एक महीने के भीतर पथराव होने की यह तीसरी घटना है, लेकिन अभी तक कोई भी आरोपी पकड़ा नहीं गया है।
शताब्दी ट्रेन की गिनती देश की प्रीमियम ट्रेनों में की जाती है। इस बार भोपाल से नई दिल्ली की ओर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर फिर पथराव का मामला सामने आया। इस बार मंडी बामोरा स्टेशन के पास शाम के समय कुछ अज्ञात लोगों ने शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया, जिसमें कोच नंबर सी-4 का खिड़की का शीशा टूट गया। विदिशा आरपीएफ ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शताब्दी ट्रेन के कोच नंबर सी-4 में यात्रा करने वाले पैसेंजर्स ने बताया कि वह विंडो सीट पर बैठे थे और अचानक से एक पत्थर का टुकड़ा खिड़की के कांच पर आकर लगा। इस हमले में कांच पूरी तरह से टूट कर बिखर गया और कोच में बैठे सभी लोग दहशत में आ गये। यात्रियों ने तुरंत ही ट्रेन में चल रहे स्क्वाड को सूचना दी। इसके बाद कंट्रोल रूम को भी जानकारी दी गई थी। बीना स्टेशन में ट्रेन रुकने के बाद इस मामले को दर्ज कराया गया। यात्रियों का कहना है कि प्रीमियम ट्रेनों पर लगातार होने वाली पथराव की घटनाओं से यात्री दहशत में हैं। उनको ऐसा लगने लगा है कि जब प्रीमियम ट्रेन ही सुरक्षित नहीं है, तो बाकी और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति क्या होगी ?
इस संबंध में रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शताब्दी ट्रेन के कोच पर पथराव की जानकारी मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले की जांच की जा रही है। इसी तरह की पथराव की घटना 12 जून को भी झांसी से दिल्ली की ओर जाने वाली शताब्दी ट्रेन पर दतिया के आसपास भी हुई थी, जिसमें आरपीएफ ने एक आरोपी को पकड़ा भी था, लेकिन उसको मानसिक रोगी समझकर छोड़ दिया गया। इसमें भी सी-3 कोच को निशाना बनाकर पथराव किया गया था। इसी तरह 22 जून को भोपाल से दिल्ली जाने वाली शताब्दी ट्रेन में ग्वालियर के पास पत्थरबाजी की गई थी, तब कोच नंबर सी-5 को निशाना बनाया गया था और यात्री दहशत में आ गए थे। पथराव की घटना में कोच नंबर सी-5 की खिड़की का कांच टूट गया था।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव