Prayagraj Violence: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण (Chandrashekhar Azad ) को प्रयागराज सर्किट हाउस में रोके जाने पर कार्यकर्ता भड़क गए। गुस्साए भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने करछना इलाके में सड़क जाम कर खूब हंगामा किया । मौके पर पहुंची पुलिस पर कार्यकर्ताओं ने पथराव शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने तीन पुलिस वाहनों और कई निजी गाड़ियों जमकर तोड़फोड़ की। साथ 15 बाइकों में आग के हवाले कर दिया। इस घटना में चौकी प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। फिलहाल करछना में भारी पुलिस बल तैनात है।
बता दें कि कौशांबी के लोहंडा गांव में एक लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था। जिसकी 13 अप्रैल को जलने से मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसे जिंदा जला दिया गया। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) पीड़ित परिजनों से मिलने जा रहे थे। लेकिन जैसे वे प्रयागराज के सर्किट हाउस पहुंचे और गांव की ओर रवाना होने लगे, तो पुलिस ने सुरक्षा कारणों से उन्हें रोक दिया। जिसके बाद वह अपने समर्थकों के साथ सर्किट हाउस में ही धरने पर बैठ गए।
इस दौरान करछना इलाके में सड़क पर हजारों युवक एकत्र हुए और नारेबाजी शुरू कर दी। जब लोगों की भारी भीड़ जुट गई तो पुलिस ने लाठी भांजकर उन्हें खदेड़ने का प्रयास किया। लेकिन भीड़ बेकाबू हो गई। हालात बिगड़ते देख करछना के साथ ही नैनी और औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। वहीं पुलिस के आगे बढ़ते ही भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया।
भीड़ में शामिल युवकों ने पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं जाम में फंसी एक निजी बस समेत अन्य वाहनों में जमकर तोड़फोड़। इतना नहीं ही 15 से ज्यादा मोटरसाइकिलों में आग लगा दी। इस दौरान मची भगदड़ में कई महिलाओं और बच्चों समेत 15 लोग घायल हो गए। पथराव कर कई दुकानों के शीशे तोड़ दिए गए।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पीएसी और आरएएफ को भी बुलाया गया। करीब 5 घंटे तक चले बवाल को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद नियंत्रित किया। फिलहाल भीम आर्मी के 20 से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस को मौके से 42 लावारिस मोटरसाइकिलें मिलीं। सभी बाइकों को थाने लाकर जब्त कर लिया गया। बताया जा रहा है कि ये सभी बाइकें हंगामा करने वाले युवकों की हैं। पुलिस के पहुंचते ही वे बाइक छोड़कर भाग गए।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव