प्रयागराज : शिवकुटी थाना क्षेत्र के ओल्ड कैंट स्कूल के समीप बुधवार की देर रात सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल एक युवक को एसआरएन अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। यह सभी कटरा में आयोजित रावण बारात देखकर एक ही बाइक से तेलियरगंज अपने घर लौट रहे थे।
शिवकुटी थानान्तर्गत तेलियरगंज निवासी शनि गौतम (16) पुत्र संजय, गोलू (17) पुत्र सुदामा, आदर्श (16) पुत्र स्वर्गीय अनिल कुमार और 20 वर्षीय आशुतोष बुधवार की रात एक ही मोटर साइकिल से कटरा बाजार में रावण बारात देखने गए थे। बारात देखकर सभी चारों लड़के रात लगभग 11 बजे घर लौट रहे थे। रास्ते में ओल्ड कैंट स्कूल के पास उनकी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल डिवाइडर पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई। सिर पर गंभीर चोट लगने से सभी चारो लोग सड़क पर लहूलुहान होकर गिर गए।
उधर से गुजर रहे लोगों की सूचना पर शिवकुटी थाने की पुलिस ने तत्काल सभी को एंबुलेंस से एसआरएन के ट्रामा सेंटर भेजा। जहां डॉक्टरों ने तीन युवकों आशुतोष, शनि व आदर्श को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल गोलू का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही सभी के परिजन रोते बिलखते एसआरएन अस्पताल पहुंचे। बताया गया कि मृतक शनि गौतम हाईस्कूल का छात्र था, जबकि आशुतोष नारियल पानी का ठेला लगाता था। आशुतोष ही बाइक चला रहा था। एक साथ तीन लोगों की मौत से परिवार और परिचितों में कोहराम मचा हुआ है। शिवकुटी थाना प्रभारी रूकुमपाल सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया बिजली खंभे से बाइक टकराने से हादसा हुआ है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई