Ram Mandir Ayodhya : रामनगरी में भगवान राम के भव्य दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिली है। रविवार सुबह से ही रामपथ पर भक्तों का भारी भीड़ उमड़ पड़ा, जो देश के कोने-कोने से रामनगरी पहुंची है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की चाक-चौबंद व्यवस्था की है। राम मंदिर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग रामपथ पर भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
प्रशासन ने दावा किया कि उसने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रशासन ने कहा है कि किसी भी भक्त को भगवान राम के दर्शन में किसी को भी किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़ेगा।
भक्तों का जोश देखते ही बनता है। रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालु घंटों कतार में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। रामपथ पर जगह-जगह पानी, छांव और बैठने की व्यवस्था है जिसने इस भीषण गरमी में श्रद्धालुओं का सफर थोड़ा राहत भरा कर दिया है। इसके अतिरिक्त, मंदिर परिसर में प्रवेश और दर्शन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। रविवार, छुट्टी का दिन होने की वजह से दिन चढ़ने के साथ ही भीड़ में और इजाफा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से व्यवस्था बनाए रखने और मंदिर परिसर में स्वच्छता का ध्यान रखने की अपील जारी की है।
गौरतलब है कि 5 जून का दिन अयोध्या के लिए ऐतिहासिक रहा, जब पहली बार संपूर्ण राम दरबार की भव्य झलक दुनिया के सामने प्रस्तुत की गई। भगवान राम, सीता तीनों भाई भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और राम भक्त बजरंगबली सहित राम दरबार की प्रतिमा मंदिर के प्रथम तल पर विराजमान की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भव्य मंदिर में राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा की। इस अवसर पर वैदिक मंत्रों की ध्वनि से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। अभिजीत मुहूर्त, वेदघोष और मंत्रोच्चार के बीच गंगा दशहरा के पावन अवसर पर श्रीराम दरबार सहित समस्त नवनिर्मित देवालयों में प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव