लखनऊ, प्रगति इवेंट, जेटेक और लखनऊ विकास प्राधिकरण के सहयोग से यूपी दर्शन पार्क गोमती नगर लखनऊ में समर कार्निवल 24 जून तक चलेगा। प्रतिदिन यहां खास सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिल रहा है। मंच पर प्रस्तुतियों से लखनऊ के लोग इस भीषण गर्मी में भी शीतलता का अनुभव कर रहे हैं। समर कार्निवल में देवभूमि उत्तराखंड के लोक नृत्य गायन और परंपराओं का अदभुत समागम देखा गया। उत्तराखंड के प्रमुख नृत्य झोलिया झुमैला, जोड़ा, चाचरी तथा पांडव नृत्य की परिस्थितियों ने पूरे माहौल को उत्तराखंड में तब्दील कर दिया।
छोलिया नृत्य कुमाऊं मंडल का प्रसिद्ध नृत्य है जो वीर योद्धाओं और उनके साहस का प्रतीक है, झुमैला नृत्य एक प्राकृतिक नृत्य है जो बिना किसी वादयंत्र से किया जाता है, जोड़ा यह नृत्य गढ़वाल और कुमायूं मैं किया जाता है, जिसमें पुरुष और महिलाएं एक घेरे में हाथ पकड़ कर नृत्य करते हैं। चांचरी विभिन्न देवी देवताओं को समर्पित है। आमतौर से मंदिरों में प्रस्तुत किया जाता है। पांडव नृत्य यह पांडवों के पौराणिक कथाओ से संबंधित है और उत्तराखंड के लगभग हर जगह इनका मंचन होता है।
देवभूमि जन सरोकार सांस्कृतिक समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा बलवंत वाणगी के नेतृत्व में हेमा गीता, हेमा जोशी, चंदा देवी, पार्वती देवी, राधा, रीमा, हिमानी, महिमा सिंह, सचिन शर्मा, शोभा सिंह, कंचन पांडे, भूमिका आराध्या, ममता, आर्य, तिरुपति, किशन सिंह द्वारा अपने मनमोहक अंदाज में समर कार्निवल 2025 के सांस्कृतिक मंच पर देवभूमि उत्तराखंड का दर्शन कराकर उपस्थित जन समूह का मन मोह लिया। समर कार्निवल में गुलाबी शरारा, ढाई हाथै धौपेली, ओ छोरी कमला, रामदेई, गमछाला प्रस्तुतियों ने मंच को परंपरागत संगीत से सभी रंगों में रंग भर दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह