लखनऊ: भीषण गर्मी में राजधानी के उपभोक्ताओं को बिना कारण बिजली कटौती, लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बड़े पैमाने पर आ रही इन शिकायतों को लेकर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने रविवार को लेसा के राजभवन डिवीजन के 33/11 केवी सबस्टेशन सीजी सिटी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री ने बिजली घर की लॉग बुक और लोड पैनल की जांच की। साथ ही सबस्टेशन के पावर ट्रांसफार्मर के लोड के विषय में भी जानकारी हासिल की। सीजी सिटी उपकेंद्र की क्षमता 2×10 एमवीए है और तीन पब्लिक फीडर के जरिए अहिमामऊ, छतनगर, स्वाती सिटी, एकतानगर, पृथ्वीपुरम समेत अन्य इलाकों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री ने अफसरों को कटौती मुक्त बिजली आपूर्ति करने का निर्देश दिया। सबस्टेशन पर चल रहे रिपेयरिंग/रिप्लेसमेंट के कार्यों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय मिली खामियों को तत्काल सही करने के निर्देश दिए। एक ही फीडर पर अनुरक्षण व रिपेयरिंग के बहाने अथवा अन्य कारणों से दिन में कई बार शटडाउन लिए जाने पर ऊर्जा मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि शटडाउन के समय किसी एक फीडर पर सुधार कार्य एक साथ ही करा लिए जाएं। इसका पालन न करने वाले कार्मिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जहां पर भी ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने या जलने की शिकायतें आएं, उसे अतिशीघ्र बदला जाए। बिजली कटौती और ट्रांसफार्मर जलने के लिए अधिक लोड और तेल न होने का बहाना अब नहीं चलेगा। उन्होंने सबस्टेशन के पावर ट्रांसफार्मर के आसपास साफ-सफाई रखने तथा पेड़ों की जो शाखाएं बिजली लाइनों को छू रही हैं, उनकी छंटाई का काम समय से कराने के निर्देश दिए।
सबस्टेशन के तहत आने वाले सभी इलाकों में बिजली आपूर्ति हर हाल में बहाल रहे, इसके लिए ट्राली ट्रांसफार्मर की भी समुचित व्यवस्था रखी जाए। राजधानी लखनऊ में बिना कारण विद्युत आपूर्ति बंद रखने, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जहां से भी आपूर्ति व्यवधान की शिकायतें आएं, उसका जल्द समाधान कराया जाए। उपभोक्ताओं का फोन न उठाने वाले कार्मिकों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव