लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के आलू किसानों के लिए दीपावली से पहले राहत भरी घोषणा की है। योगी सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए विभागीय आलू बीज की दरों पर 800 रुपये प्रति कुंतल की विशेष छूट देने का फैसला किया गया है। यह निर्णय किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने और प्रदेश में आलू उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है। राज्य के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने जानकारी दी कि विभागीय बीज की कीमतें पहले 2760 रुपये से 3715 रुपये प्रति कुंतल के बीच थीं, जो अब घटकर 1960 रुपये से 2915 रुपये प्रति कुंतल के बीच हो जाएंगी।
मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह छूट केवल किसानों के लिए है, शोध करने वाली और सरकारी संस्थाएं इस रियायत की हकदार नहीं होंगी। इस पहल का उद्देश्य किसानों को प्रोत्साहन देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे वे आगामी वर्षों के लिए अपना खुद का बीज भी तैयार कर सकें। इस वर्ष उद्यान विभाग के पास 41,876 कुंतल आलू बीज का भंडारण है, जिसे नकद मूल्य पर वितरित किया जाएगा। किसानों से आग्रह किया गया है कि वे अपने जनपदीय उद्यान अधिकारी से संपर्क कर बीज प्राप्त करें और इस योजना का पूरा लाभ उठाएं।
उत्तर प्रदेशः देश का प्रमुख आलू उत्पादक राज्य
उत्तर प्रदेश में करीब 6.96 लाख हेक्टेयर भूमि पर आलू की खेती होती है, जिससे 26 लाख मीट्रिक टन बीज की आवश्यकता होती है। उत्तर प्रदेश, देश के कुल आलू उत्पादन का 30-35 प्रतिशत योगदान देता है। ऐसे में आलू की खेती न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था बल्कि रोजगार और पोषण सुरक्षा के लिहाज से भी बहुत महत्वपूर्ण है।
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीज वितरण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध होनी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि बीज वितरण के साथ-साथ किसानों को उन्नत खेती के तौर-तरीकों की जानकारी भी दी जाए।
अन्य प्रमुख खबरें
Shahjahanpur: 47 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, सैटेलाइट बस स्टैंड से सुधरेगी यातायात व्यवस्था
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में पेयजल संकट, बहुजन अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन
Pilibhi: संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने युवक को पीटा, CCTV वीडियो वायरल
रांची में बदमाशों ने दिनदहाड़े कारोबारी पर चलाई गोली, शूटरों की तलाश जारी
सियासी पिच पर यूसुफ पठान : एक तरफ बंगाल फतह का हुंकार, दूसरी ओर ससुर-साले सलाखों के पीछे
रुदावल के पहाड़पुर रोड पर बनी नई पुलिया एक महीने में क्षतिग्रस्त, हादसे का बढ़ा खतरा
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर
Shahjhanpur: फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रुदावल में आखा तीज पर कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पवित्र बंधन में बंधे 12 जोड़े