मीरजापुर: नगर पालिका परिषद, मीरजापुर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत इनर व्हील क्लब ऑफ मीरजापुर विंध्य और नगर पालिका परिषद मीरजापुर के सहयोग से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बालिकाओं के लिए "पोस्टर कंपटीशन" का आयोजन किया गया, जिसमें मीरजापुर की विभिन्न बालिकाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर केसरी और विशिष्ट अतिथि इनर व्हील क्लब की प्रेसिडेंट श्रीमती रचना गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर क्लब की महिला सदस्य, सभासद श्री नीरज गुप्ता, श्री शशिधर साहू, श्री कमलेश मौर्या, अधिशाषी अधिकारी जी लाल, डिवीजन डीपीएम श्री सूर्य कुमार यादव, प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक श्री मनोज कुमार सेठ, और कर निर्धारण अधिकारी श्रीमती रीता रानी विक्रम सहित महिला कर्मचारीगण भी मौजूद थे।
कार्यक्रम में महिलाओं के स्वच्छता में योगदान पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही, बालिकाओं द्वारा आयोजित अद्भुत पेंटिंग प्रतियोगिता में उनकी कला की सराहना की गई। इस प्रतियोगिता में वर्षा गुप्ता और वैश्वानी गुप्ता को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इस आयोजन का उद्देश्य बालिकाओं में कला और रचनात्मकता के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को समाज में उनकी भूमिका के महत्व का एहसास कराते हुए, उन्हें स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारियों के लिए प्रेरित किया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल