झांसीः अंतर्देशीय पत्र एवं पोस्टकार्ड का अस्तित्व धीरे-धीरे विलुप्त होने की कगार पर आता जा रहा है। जहां पहले पोस्टकार्ड और अंतर्देशीय पत्र ही मध्यमवर्गी के लिए संचार का माध्यम होते थे, लेकिन अब हजारों मील दूर नाते रिश्तेदारों से संपर्क इंटरनेट के द्वारा सेकंडस में हो जाता है। हालांकि अभी कुछ लोग संचार के इस पुराने माध्यम को इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे मंडल के डाकघर में एक साल में 166 हाथ से लिखे पत्र लोगों के घर तक पहुंच गए हैं।
मंडल में झांसी ललितपुर और जालौन जिला में डाक विभाग के तीन प्रधान डाकघर है तथा 75 उप डाकघर है इन डाकघर से डाक संबंधी कार्य किए जाते हैं। डाकघर से ही पत्राचार के लिए अंतर्देशीय पत्र एवं पोस्टकार्ड की बिक्री की जाती है जो कि अब लगभग बंद सी हो गई है। कभी पत्राचार एवं संदेश पहुंचाने के लिए पोस्टकार्ड एवं अंतर्देशीय पत्र से यह सुविधा उपलब्ध होती थी। लेकिन अब इन्हीं डाकघर द्वारा ईमेल, बीमा बैंकिंग, डिजिटल बैंकिंग और आधार कार्ड एवं अन्य सुविधाएं भी दी जा रही है।
मेल से 20 ग्राम से 20 किलोग्राम तक का सामान आसानी से भेजा जा सकता है आधा किलो ग्राम के समान के लिए मात्र 42 रुपए और 20 किलोग्राम तक के समान के लिए रु 685 ही लगते हैं। इसके अलावा बीमा योजनाएं भी डाक विभाग चला रहा है बैंकिंग सुविधाओं में अल्प बचत मासिक इनकम स्कीम सेविंग अकाउंट सीनियर सिटीजन अकाउंट आईडी भी खोले जा रहे हैं इसके अलावा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भी डाकघर के द्वारा चलाए जा रहा है। इसमें खाता खोलकर ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा भी दी जा सकती हैं इन खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की भी सुविधा दी गई है साथ ही डाक विभाग आधार कार्ड ठीक करने व बनाने की सुविधा भी दे रहा है।
आधुनिक संचार माध्यम के आ जाने से पुराने संचार माध्यम पोस्टकार्ड एवं अंतर्देशीय पत्र लुप्त से होते जा रहे हैं। इस बारे में प्रबर डाक अधीक्षक वरुण मिश्रा का कहना है कि किसी जमाने में अंतर्देशीय पत्र और पोस्टकार्ड ही संचार और व्यवहार का सबसे बेहतरीन और सस्ता साधन हुआ करता था। इसको खरीदने के लिए डाकघर में लोगों की लंबी-लंबी लाइन लगा करती थी। लेकिन मोबाइल फोन व्हाट्सएप एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने इस पुरानी व्यवस्था को लगभग समाप्त सा कर दिया है। समय के साथ डाक विभाग ने भी आधुनिक रूप से काम शुरू किया है इसमें डिजिटल बैंकिंग प्रमुख है बैंकों की तरह ही यहां से पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है। अन्य योजनाएं भी चलाई जा रही है जो ग्राहकों को भी काफी पसंद आ रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल