रामपुर : रामपुर में कोतवाली पुलिस के दो कर्मियों – दरोगा मनोज कुमार और हेड कांस्टेबल रहमान अली – पर लाखों की रिश्वत लेने और एक फर्जी मुकदमा दर्ज करने के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में पीड़ित असलम ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने बताया कि कोतवाली पुलिस ने झूठे आरोपों के आधार पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया और उनसे लगातार दबाव बनाया।
असलम के मुताबिक, आरोप है कि हनी ट्रैप के मामले में पुलिसकर्मियों ने उन्हें फंसाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि उन्हें पुलिसकर्मियों द्वारा रिश्वत के रूप में 1 लाख 30 हजार रुपये दिए गए थे, लेकिन जब 2 लाख 70 हजार रुपये का और भुगतान नहीं किया गया तो उनके खिलाफ फर्जी एफआईआर दर्ज कर दी गई। यह मामला महक उर्फ जोहरा उर्फ जोहरा उर्फ महक से जुड़ा हुआ है, जो पहले भी हनी ट्रैप के मामलों में फंसी रही है और उसके खिलाफ मुरादाबाद, बरेली, संभल, और रामपुर में कई मामले दर्ज हैं।
पीड़ित असलम के अधिवक्ता मोहम्मद आरिफ ने मीडिया को बताया कि यह मामला बेहद गंभीर है, और अगर पुलिस इस तरह से झूठे मुकदमे दर्ज करेगी तो आम आदमी को न्याय कैसे मिलेगा? उन्होंने इस मामले की उच्च स्तर पर जांच की मांग की। इस घटना के बाद मुरादाबाद क्षेत्र के डीआईजी मुनिराज जी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रामपुर के एडिशनल एसपी अनुराग सिंह को जांच के आदेश दिए हैं। जांच चल रही है और यह देखा जा रहा है कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल