लखनऊः 35वीं वाहिनी पीएसी महानगर के स्टेडियम में बुधवार को आयोजित हुई पुलिस पेंशनर्स की खेलकूद प्रतियोगिता में वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना का अद्भुत प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह ने किया। उनके साथ पूर्व अपर पुलिस महानिदेशक रामेश्वर दयाल भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में लगभग 300 पुलिस पेंशनर्स ने भाग लिया। तीन किलोमीटर वॉक रेस, गोलाफेंक, चक्का फेंक, रस्साकसी एवं कुर्सी दौड़ जैसी विविध गतिविधियाँ शामिल थीं।
70 से 80 वर्ष आयु वर्ग में वॉक रेस में कृपाशंकर सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया, वहीं मितलेश दूसरे स्थान पर रहीं। 60 से 70 आयु वर्ग में एस.डी. सिंह ने प्रथम, राकेश राय ने द्वितीय और अवधेश कुमार पाण्डेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में अनिल कुमार सिंह पहले, चरण सिंह दूसरे और एस.डी. सिंह तीसरे स्थान पर रहे। चक्का फेंक में भी अनिल कुमार सिंह ने प्रथम स्थान बरकरार रखा। रस्साकसी प्रतियोगिता में पूर्व डीजी सुलखान ंिसंह की टीम विजयी रही जबकि पूर्व अपर पुलिस महानिदेशक रामेश्वर दयाल की टीम उपविजेता रही। पुरस्कार वितरण समारोह में संस्थान के अध्यक्ष सुलतान सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक रामेश्वर दयाल और संस्थान के महासचिव आर.के. चतुर्वेदी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
सुलतान सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शरीर को स्फूर्ति देते हैं, बल्कि यह सामाजिक सौहार्द और आत्मबल को भी मज़बूत करते हैं। इस पूरे आयोजन का नेतृत्व सेनानायक 35वीं वाहिनी पीएसी अनुज कुमार ने किया। सहायक सेनानायक रंजीत यादव और उनकी टीम की कुशल व्यवस्था के कारण कार्यक्रम अत्यंत सफल और अनुशासित रहा। पेंशनर्स ने अपने पुराने साथियों के साथ पुनर्मिलन का आनंद उठाया और पूरे परिसर में उत्साह एवं उल्लास का माहौल छाया रहा।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह