मुजफ्फरनगर: अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर रेंज, सहारनपुर के निर्देशन में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर, संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में, पुलिस अधीक्षक, नगर, सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी, सिद्धार्थ के. मिश्रा एवं प्रभारी निरीक्षक, थाना कोतवाली नगर, बबलू सिंह के कुशल नेतृत्व में, थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई। 31 अक्टूबर को कोतवाली नगर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सलेमपुर में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में पारिवारिक विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दीपांशु पुत्र हरेन्द्र, उम्र लगभग 35 वर्ष को गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया।
सूचना प्राप्त होने पर, कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दीपांशु को इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। मुज़फ़्फ़रनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत के नेतृत्व में विशेष अभियान दल (एसओजी), निगरानी दल (एसओजी) और कोतवाली नगर पुलिस थाने की एक संयुक्त टीम गठित की गई।
आज, कोतवाली नगर थाने और एसओजी की एक संयुक्त पुलिस टीम एक संदिग्ध थार गाड़ी का पीछा कर रही थी। थार गाड़ी में सवार संदिग्धों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की और बाल-बाल बच गए। पीछा कर रही पुलिस टीम ने दूसरी टीम को सूचना दी। दूसरी टीम ने बुढ़ाना मोड़ पर बैरियर लगाकर थार गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी में सवार लोग नहीं रुके और बैरियर से टकराने के बाद बुढ़ाना रोड पर भाग गए। पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया, तभी एक टायर फट गया। टायर फटने से बदमाश नियंत्रण खो बैठे और एक पुलिया से टकरा गए। बदमाश गाड़ी छोड़कर जंगल में भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। पुलिस टीम ने बदमाशों को घेर लिया और उन्हें आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी।
पुलिस की चेतावनी का बदमाशों पर कोई असर नहीं हुआ और उन्होंने पुलिस टीम पर फिर से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने बदमाशों की फायरिंग से खुद को बचाते हुए आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें 02 बदमाश घायल हो गए और 01 अन्य बदमाश को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। घायल गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और 01 थार गाड़ी संख्या UP 12 BV 7834 बरामद की गई। घायल आरोपियों को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
राजा उर्फ राज, पुत्र सुमित, निवासी ग्राम सलेमपुर, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर; अशजद, पुत्र नसीम, निवासी मोहल्ला प्रेमपुरी, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर; चिराग पवार, पुत्र दिनेश पवार, निवासी मोहल्ला प्रेमपुरी, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
अन्य प्रमुख खबरें
पीलीभीत: विक्रमपुर गौशाला में अव्यवस्थाओं के आरोप निकले झूठे, जांच के बाद BDO ने पेश की सच्चाई
शहादत को सलाम: सुल्तानपुर के वीर सपूत अखिलेश शुक्ला पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
डॉक्टरों की कमी से शाहपुरा बेहाल, इलाज के नाम पर सन्नाटा
पूरनपुर में संयुक्त किसान संगठनों का बड़ा आंदोलन, सीओ कार्यालय का घेराव
तनिष्का राणा खेलेंगी नेशनल क्रिकेट, अंडर 17 टीम में हुआ चयन
Pilibhit: किसान संगठन पूरनपुर कोतवाली का करेंगे घेराव, आंदोलन की चेतावनी
Nitish Kumar ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ , जानें अब कौन बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री ?
लखनऊ DM का सख्त आदेश: स्कूलों की मनमानी पर लगेगा 5 लाख का जुर्माना और रद्द होगी मान्यता
बीसलपुर में सघन फुट पेट्रोलिंग: पुलिस की सक्रियता से अपराध पर नियंत्रण
घर में बने गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
बारिश के कारण फसलें हुई बर्बाद, डीएम ने खेतों में जाकर किया सर्वे
मिशन शक्ति चरण-5 का दूसरा फेज: प्रेरणादायी महिलाओं का हुआ सम्मान
अयोध्या: भाजपा के स्थापना दिवस पर 'बूथ विजय' का संकल्प, स्वच्छता के साथ घर-घर पहुंचे दिग्गज
कूटरचित कागजात से कब्रिस्तान की जमीन बेचने का आरोप, एसएसपी से शिकायत