PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने काशी को बड़ी सौगात देते हुए करीब 2200 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। ये परियोजनाएं बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन, शिक्षा और सांस्कृतिक विरासत सहित कई क्षेत्रों के लिए है। इसके साथ ही देश भर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों के लिए 'किसान सम्मान निधि' योजना के तहत 20वीं किस्त भी जारी की।
वाराणसी के बनौली स्थित जनसभा को संबोधित करते हुए काशी से अपने जुड़ाव का जिक्र किया और 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के लिए बाबा विश्वनाथ का आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा, "मेरी काशी की जनता-जनार्दन, सावन का महीना हो, काशी हो, देशभर के किसानों से जुड़ने का इससे बड़ा अवसर और क्या हो सकता है।"
ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज मैं पहली बार काशी आया हूं। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, 26 निर्दोष लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई। उनके परिवारों के दर्द से मेरा मन बहुत पीड़ा से गुजरा। तब मैं बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना कर रहा था कि सभी पीड़ित परिवारों को यह पीड़ा सहन करने की शक्ति दें।" उन्होंने आगे कहा, "मैंने अपनी बेटियों के सिंदूर का बदला लेने का जो वचन दिया था, वह भी पूरा हुआ है। यह महादेव के आशीर्वाद से ही पूरा हुआ है। मैं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को उनके चरणों में समर्पित करता हूं।"
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया और 'शिवलिंग' की एक स्मृति चिन्ह भेंट की। कार्यक्रम में यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के अलावा कई कैबिनेट मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सावन के पावन माह में प्रधानमंत्री का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ, जो न केवल काशी के सांसद हैं, बल्कि इस नगरी के प्रति उनके गहरे लगाव ने इसे वैश्विक पहचान दिलाई है।
वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री काशी में आगमन हुआ है। यह नया भारत पहलगाम के आतंकवादियों को दफनाने, दुश्मन के घर में घुसकर उन्हें खत्म करने का काम करता है।" प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि वे विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने कहा- "आपने देखा होगा कि पिछले 11 वर्षों में चार दर्जन से अधिक देशों ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है। जनकल्याण एवं विश्वहित के प्रति उनकी दूरदर्शिता का लोहा पूरी दुनिया मानती है।" यह सौभाग्य की बात है कि वे देश की संसद में काशी का प्रतिनिधित्व करते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव