मध्यप्रदेश-धारः देश भर में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिवस मना रहे हैं। दिल्ली के लेकर कन्याकुमारी तक पीएम मोदी के प्रशंसक उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। केक काटकर खुशियां मना रहे हैं। जबकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने यहां धार में आयोजित एक जनसभा में पाकिस्तान को एक बार फिर से कड़ा संदेश दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि ये नया भारत है, ये किसी की परमाणु धमकियों से डरता नहीं। ये नया भारत है, ये घर में घुसकर मारता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था। हमने ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया। हमारे वीर जवानों ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों को मौका ही नहीं दिया। उन्होंने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला कर खड़ा कर दिया। इस बात को खुद पाकिस्तान के लोग स्वीकार कर रहे हैं। अभी कल ही देश और दुनिया ने देखा है, फिर एक पाकिस्तानी आतंकी ने रो-रो कर अपना हाल दुनिया को बताया है। पीएम मोदी ने सेना के शौर्य की सराहना करते हुए आगे कहा कि 17 सितंबर के दिन ही देश ने सरदार पटेल की फौलादी इच्छा इच्छाशक्ति का उदाहरण देखा था। भारतीय सेना ने हैदराबाद को अनेकों अत्याचारों से मुक्त कराकर, उनके अधिकारों की रक्षा कर भारत के गौरव को फिर से स्थापित किया था।
पीएम मोदी ने कहा कि देश की इतनी बड़ी उपलब्धि को, सेना के इतने बड़े शौर्य को, कई दशक बीत गए, कोई याद करने वाला नहीं था, लेकिन आपने मुझे मौका दिया, हमारी सरकार ने 17 सितंबर की हैदराबाद की घटना को अमर कर दिया। हमने भारत की एकता के प्रतीक इस दिन को हैदराबाद लिबरेशन डे के रूप में मनाने की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के धार में बुधवार को 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' और 'आठवें राष्ट्रीय पोषण माह' अभियान का शुभारंभ किया। कौशल निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अपने कौशल से राष्ट्र निर्माण में लगे करोड़ों भाइयों और बहनों को मैं विश्वकर्मा जयंती पर आदरपूर्वक प्रणाम करता हूं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती के दिन एक बड़ी औद्योगिक शुरुआत होने जा रही है। देश के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास यहां (धार) हुआ है। इस पार्क से भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को नई ऊर्जा मिलेगी और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा। इस टेक्सटाइल पार्क से हमारे युवकों और युवतियों को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा। मैं इन परियोजनाओं के लिए सभी देशवासियों को बधाई देता हूं।
पीएम मोदी ने 'स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार' अभियान को लेकर कहा कि यह माताओं-बहनों को समर्पित है। हमारा मकसद है- एक भी महिला, जानकारी या संसाधनों के अभाव में बीमारी का शिकार न हो। पीएम मोदी ने कहा कि विकसित होते भारत में हमें मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को जितना संभव हो सके, कम करना ही है। इसी उद्देश्य से वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शुरू की गई। इस योजना के अंतर्गत पहली संतान होने पर 5 हजार रुपए और दूसरी बेटी के जन्म पर 6 हजार रुपए सीधे बैंक खाते में दिए जाते हैं। अब तक 4.5 करोड़ से अधिक गर्भवती माताओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ मिल चुका है। यही नहीं, अब तक 19 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि मेरी माताओं बहनों के बैंक खातों में पहुंच चुकी है। यह जनता के विश्वास और आशीर्वाद का नतीजा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल