उदयपुरवाटी, झुंझुनूं। कस्बे में इन दिनों सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की चहल-पहल चरम पर है। जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को लेकर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की कार्यशाला आयोजित की गई, वहीं दूसरी ओर 7 वर्षों बाद दुर्गा पूजा महोत्सव को पुनः प्रारंभ करने की तैयारी जोरों पर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत उदयपुरवाटी मंडल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का नेतृत्व मंडल संयोजक सुशील सैनी ने किया। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाएं। इस अवसर पर मोदी के जीवन व उनकी कार्यशैली पर भी चर्चा की गई। कार्यशाला में प्रभु दयाल सैनी, महावीर प्रसाद, मूलचंद सैनी, लालचंद सैनी उर्फ़ सुरेश सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसी क्रम में कस्बे के बस स्टैंड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर ओम शिव कावड़िया मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महेश शाह ने की। मंडल के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 7 वर्षों से बंद पड़ी दुर्गा पूजा महोत्सव को शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन से पुनः शुरू किया जाएगा। दस दिवसीय इस महोत्सव में प्रतिदिन आरती, प्रवचन और डांडिया-गरबा जैसे आयोजन होंगे। विजयादशमी के दिन माता की प्रतिमा का विसर्जन खानेश्वर धाम तक शोभायात्रा के साथ किया जाएगा।
मिटिंग में ताराचंद मित्तल, राजेश नेमीवाल, सीताराम अग्रवाल, जितेन्द्र शाह, कमल खैराड़ी, रमाकांत मित्तल समेत कई गणमान्य लोग शामिल रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा