Bihar Election 2025, PM Modi Ara: बिहार चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मी एक बार फिर तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दल धुआंधार प्रचार कर रही है। रैलियों में सत्ताधारी और विपक्षी पार्टियों के बीच बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को बिहार के आरा में एक जनसभा को संबोधित महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "नामांकन वापसी से एक दिन पहले बिहार में बंद कमरे में गुंडागर्दी का खेल खेला गया। राजद ने बंदूक की नोक पर कांग्रेस से मुख्यमंत्री पद छीन लिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी दावा किया कि राजद और कांग्रेस के बीच झगड़ा बढ़ गया है। कांग्रेस की न तो घोषणापत्र में सुनी गई और न ही चुनाव प्रचार में उस पर विचार किया जा रहा है। पीएम ने कहा, "चुनाव से पहले ही नफरत इतनी बढ़ गई है कि चुनाव के बाद वे एक-दूसरे को मारने लगेंगे। इसलिए हमेशा याद रखें, ऐसे लोग बिहार का कभी भला नहीं कर सकते।" राजद पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, "एक तरफ एनडीए का सुशासन है, तो दूसरी तरफ 'जंगलराज' का कुशासन है। 'जंगलराज' वह अंधेरा था, जिसने बिहार को धीरे-धीरे खोखला कर दिया। राजद के जंगलराज की पहचान जिस चीज से होती है, वह 'कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुसंस्कार, कुशासन और करप्शन' है।"
पीएम मोदी ने कहा कि राजद बिहार में 'जंगलराज' लेकर आई और तुष्टिकरण की राजनीति की, जबकि कांग्रेस पार्टी सिखों के नरसंहार से जुड़ी है। 1-2 नवंबर 1984 को कांग्रेस के लोगों ने सिख नरसंहार को अंजाम दिया था। आज की कांग्रेस सिख नरसंहार के दोषियों का पूरे सम्मान के साथ प्रचार कर रही है। उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस हो या राजद, इन्हें अपने पापों का ज़रा भी पछतावा नहीं है। राजद और कांग्रेस बिहार की पहचान को मिटाने में लगे हैं। ये लोग बिहार में घुसपैठियों के समर्थन में यात्राएं कर रहे हैं। ये लोग घुसपैठियों को बचाने में जी-जान से लगे हुए हैं।"
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई