पीलीभीतः पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज में जंगली हाथियों की मौजूदगी से वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। जैसे ही क्षेत्र में हाथियों के देखे जाने की सूचना मिली, वन एवं वन्य जीव प्रभाग तथा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विशेष टीमों का गठन कर गश्त शुरू कर दी। हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन कर्मी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं।
मंगलवार को माला रेंज में तैनात वन दरोगा अमित कुमार अपनी टीम के साथ सिरसा सरदाह, महुआ रिछोला, गोयल कॉलोनी सहित आसपास के कई गांवों के खेतों में गश्त करते नजर आए। वन विभाग की टीमें ग्रामीणों को सतर्क कर रही हैं और हाथियों की आवाजाही वाले मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या फसल नुकसान को रोका जा सके।
बताया जा रहा है कि ये जंगली हाथी अक्सर नेपाल स्थित गोरी फांटा सेंचुरी से निकलकर लग्गा भग्गा मार्ग के जरिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व में प्रवेश कर जाते हैं। एक बार क्षेत्र में पहुंचने के बाद हाथी कई दिनों तक यहीं डेरा डाल लेते हैं और आसपास के खेतों में घुसकर फसलों को भारी नुकसान पहुंचाते हैं। खासकर गन्ना और धान की फसलें हाथियों का मुख्य निशाना बनती हैं।
जंगली हाथियों की मौजूदगी से किसान बेहद चिंतित हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद किसान रात-रात भर अपने खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं, ताकि मेहनत की फसल को बचाया जा सके। कई जगह हाथियों द्वारा फसल रौंदे जाने की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
वन एवं वन्य जीव प्रभाग के डिप्टी रेंजर शेर सिंह ने बताया कि जंगली हाथियों की निगरानी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। वन विभाग द्वारा लगातार गश्त की जा रही है और ग्रामीणों के साथ भी समन्वय बनाए रखा जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि हाथियों को देखकर नजदीक न जाएं और तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
वन विभाग का कहना है कि हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में रखने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम किया जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह