जनपद पीलीभीत में पर्यटन सत्र एक दिसंबर से शुरू हो चुका है, ऐसे में सैलानियों सहित राह चलते राहगीरों को बाघ के दीदार हो जाते है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक बाघ पुल पर भ्रमण कर रहा था पर्यटकों ने उस बाघ को पुल के दोनों तरफ से घेर रखा था। जिसके कारण बाघ अपने आप को असहज महसूस कर रहा था, वायरल वीडियो को लेकर डीएफओ ने मामले को गंभीरता से लेकर कार्यवाई शुरू की, वहीं दूसरी तरफ कमिश्नर बरेली ने भी मामले को संज्ञान में लिया है।
दरअसल पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बराही रेंज में सायफन पुल पर सफारी वाहनों द्वारा बाघ का रास्ता रोकने और दोनों दिशाओं से उसे घेरने की गंभीर लापरवाही का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले को संज्ञान में लेते हुए कमिश्नर बरेली मंडल भूपेंद्र एस. चौधरी ने डीएम पीलीभीत को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। कमिश्नर के आदेश के बाद वन महकमे हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि इस प्रकरण में कई जिम्मेदारों पर गाज गिरना तय है।
वीडियो वायरल होने के बाद कमिश्नर बरेली के आदेश के बाद डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने एआरटीओ वीरेंद्र को पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित सफारी वाहनों का पंजीकरण और चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
लापरवाही का वीडियो वायरल होने के बाद डीएफओ मनीष सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रेंजर समेत 12 कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। डीएफओ ने पूरे मामले की जांच एसडीओ माला रुद्र प्रताप सिंह को सौंपी है और दो दिन में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। डीएफओ की इस कार्यवाही से वन महकमे में हड़कंप मच गया है। अब यह माना जा रहा है कि वन विभाग के कई लोगो पर कार्यवाई तय है।
वीडियो वायरल होने के बाद कमिश्नर के आदेश, डीएम की जांच और डीएफओ मनीष सिंह द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद वन विभाग, पर्यटन विभाग और सफारी वाहन संचालकों में खलबली मच गई है। लापरवाही करने वालों में कार्रवाई का डर सताने लगा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल