पीलीभीतः पीलीभीत जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ - साथ आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से एसपी अभिषेक यादव पीलीभीत के निर्देशन में पुलिस विभाग द्वारा व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया गया। इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक बिक्रम दहिया सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी थाना क्षेत्र की पुलिस टीम को साथ लेकर मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बिक्रम दहिया ने दुकानदारों, रिक्शा चालकों और राहगीरों से बातचीत कर उन्हें सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील की। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य जनता में सुरक्षा का भरोसा कायम करना है और असामाजिको तत्वों में भय का वातावरण बनाना है ।
एसपी अभिषेक यादव ने सभी थानों की पुलिस टीम को निर्देश दिए कि बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से पैदल गश्त की जाए ताकि अपराधियों को किसी भी प्रकार की गतिविधि करने का मौका न मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
जिले के सभी थाना क्षेत्र में गश्त की गई फोटो और रोज रिपोर्ट भी मांगी जा रही हैं ताकि व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जा सके। रात्रि में पैदल गश्त के इस अभियान को लेकर स्थानीय नागरिकों में संतोष और विश्वास देखने को मिल रहा है। लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे अभियानों से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल मजबूत होता है
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल