पीलीभीत : जनपद पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र की जिरौनिया चौकी अंतर्गत गांव पौटा कला में अवैध लकड़ी कटान का मामला एक बार फिर सामने आया है। शुक्रवार सुबह पुरानी बाजार के पास पुरानी बस्ती में आम की परमिट वाली लकड़ी संदिग्ध हालत में पड़ी मिलने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग तक पहुंचाई गई, जिसके बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
वन विभाग के कर्मचारी रंजीत सिंह मौके पर पहुंचे और बस्ती के लोगों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे ठेकेदार मथुरा प्रसाद ट्रैक्टर-ट्राली में लकड़ियों का ढेर लेकर आया था। आरोप है कि वह इन लकड़ियों को किसी की नजर से बचाने के लिए बस्ती में छिपाकर डाल गया। ग्रामीणों के बयान और घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए यह स्पष्ट हुआ कि लकड़ी कहीं और से अवैध रूप से काटकर यहां लाई गई थी, लेकिन कटान स्थल का अब तक पता नहीं चल सका है।
वन विभाग के कर्मचारी रंजीत सिंह ने बताया कि ठेकेदार मथुरा प्रसाद पहले भी अवैध लकड़ी कटान और परिवहन के मामलों में पकड़ा जा चुका है। कई बार कार्रवाई होने के बावजूद वह अपनी गतिविधियों से बाज नहीं आया, जिससे विभाग की चिंता और बढ़ गई है। रंजीत सिंह ने कहा कि लकड़ी की उत्पत्ति और कटान स्थल का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है। विभाग यह जानने की कोशिश कर रहा है कि आम के पेड़ों का कटान किस स्थान पर किया गया और इसमें किन लोगों की भूमिका है।
मौके से बरामद आम की लकड़ी को स्थानीय निवासी कालीराम पुत्र ताराचंद को सुपुर्द कर दिया गया है, ताकि जांच पूरी होने तक लकड़ी सुरक्षित रहे। वन विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि ठेकेदार मथुरा प्रसाद के खिलाफ अवैध कटान और लकड़ी छिपाने के मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में पेड़ों की अवैध कटाई का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है, बल्कि जंगल माफिया भी बेखौफ होते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने विभाग से क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल