पीलीभीतः जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ रविवार को गांधी स्टेडियम में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार एवं पीलीभीत के सांसद जितिन प्रसाद ने किया। आयोजन स्थल पर पहुंचने पर मंत्री जितिन प्रसाद का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
केंद्रीय मंत्री ने झंडा फहराकर एवं गुब्बारे उड़ाकर सांसद खेल महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्रों के स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। मार्चपास्ट में बच्चों का उत्साह और अनुशासन देखते ही बन रहा था।
मंत्री जितिन प्रसाद ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और खेलो इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है।
कार्यक्रम के दौरान 100 मीटर सीनियर बालक वर्ग की दौड़ के विजेताओं को केंद्रीय मंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन करने वाले सिमरन सिंह को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंत्री ने सिमरन सिंह की उपलब्धि की सराहना करते हुए अन्य युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, डॉ. आस्था अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरूभाग सिंह, पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी तथा पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
सांसद खेल महोत्सव के आयोजन से जिले के युवाओं और खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य खेल संस्कृति को मजबूत करना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए मंच प्रदान करना बताया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई