पीलीभीतः जनपद पीलीभीत के कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र अंतर्गत जेएमबी तिराहे के पास नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद कार और ई-रिक्शा दोनों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और मासूम बच्चे भी शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कार बरली की ओर से पीलीभीत नेशनल हाईवे की तरफ आ रही थी। जैसे ही कार जेएमबी तिराहे के पास पहुंची, अचानक कार चालक ने वाहन को दूसरी साइड में मोड़ दिया और सामने से आ रहे सवारी से भरे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार लोग इधर-उधर गिर पड़े।
हादसे के समय मौके पर मौजूद एक युवक शमशाद ने मानवता की मिसाल पेश की। शमशाद ने बिना किसी देरी के मसीहा बनकर सभी घायलों को दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। कार में सवार दो महिलाएं, तीन मासूम बच्चे और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ई-रिक्शा में बैठी सवारियां भी बुरी तरह चोटिल हो गईं।
स्थानीय राहगीरों का कहना है कि हादसे के बाद घटना की सूचना तुरंत दी गई, लेकिन पुलिस और एम्बुलेंस को मौके पर पहुंचने में करीब आधा घंटा लग गया। इस दौरान घायलों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में भारी पुलिस बल और चार एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पूरा मामला पीलीभीत जनपद के कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के जेएमबी तिराहे का है। लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को और मजबूत करने की मांग की है।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव