पीलीभीतः उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के थाना करेली क्षेत्र के गांव लिलहर में संपत्ति विवाद को लेकर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सगे भाई ने जमीन के लालच में अपने ही भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को अपने ही घर में दफना दिया, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, मृतक हंसराज और उसके भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि मझले भाई नक्षत्र पाल सिंह ने संपत्ति हथियाने की नीयत से अपने छोटे भाई हंसराज की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को घर के अंदर गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।
इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा तब हुआ जब मृतक के बड़े भाई पृथ्वी सिंह ने करेली थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उसने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उसके भाई की हत्या कर शव को छिपाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की।
घटना की पुष्टि के लिए मौके पर क्षेत्राधिकारी प्रगति चौहान, फॉरेंसिक टीम तथा करेली थाना प्रभारी विपिन शुक्ला पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में घर के भीतर खुदाई कर शव को गड्ढे से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, ताकि मौत के कारणों की विधिवत पुष्टि की जा सके।
पुलिस ने मुख्य आरोपी नक्षत्र पाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा उनकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज