पीलीभीतः उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में थाना पूरनपुर क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार लगातार बिना किसी रोक-टोक के जारी है। खनन माफिया घसीटा मशीनों की मदद से एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रालियों द्वारा रोजाना मिट्टी का खनन कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण यह अवैध कारोबार कम होने के बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे खनन माफियाओं के हौसले और अधिक बुलंद होते नजर आ रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब 4:00 बजे से ही खनन का काम शुरू हो जाता है। तड़के ही सड़कों पर ट्रैक्टर-ट्रालियों की गड़गड़ाहट सुनाई देने लगती है। तेज रफ्तार में दौड़ती ये ट्रालियां आमजन के लिए भारी परेशानी का कारण बनी हुई हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर रोजमर्रा के काम से निकलने वाले राहगीरों तक, सभी को हर समय हादसे का डर बना रहता है।
पूरे दिन सड़कों पर मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां तेज रफ्तार में दौड़ती रहती हैं। कई बार ये ट्रालियां मानो “यमराज” बनकर सड़क पर चल रही हों। इसके बावजूद राजस्व विभाग और संबंधित प्रशासन द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे आम जनता में रोष बढ़ता जा रहा है।
आज पूरनपुर क्षेत्र में मंडी गेट के सामने एक मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली निकलती हुई देखी गई। उसी दौरान वहां पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। एक अजनबी युवक द्वारा इस दृश्य का वीडियो बनाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि वीडियो बनाते देख पुलिसकर्मी की नजर युवक पर पड़ी और उसने युवक का फोन छीनकर वीडियो डिलीट कर दिया। हालांकि, किसी तरह वीडियो का कुछ हिस्सा फोन में सुरक्षित रह गया, जिसे युवक ने बाद में वायरल कर दिया।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अवैध खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्राली पुलिस के सामने से ही गुजर रही है, लेकिन कोई रोक-टोक नहीं की जा रही। इस घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना यह है कि वायरल वीडियो के बाद जिम्मेदार विभाग कोई कार्रवाई करते हैं या अवैध खनन का यह खेल यूं ही चलता रहेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह