पीलीभीतः जिले के अमरिया कस्बे के उदयपुर रोड पर बिना मानकों का फर्जी अस्पताल चलाने का मामला सामने आया है। जिले भर में अवैध तरीके से कई झोलाछाप डॉक्टर बिना योग्यताओं के अस्पताल चला रहे हैं, जिससे आम जनता में चिंता और भय का माहौल है। इस फर्जी अस्पताल में इलाज करने वाला डॉक्टर खुद को एमबीबीएस बता रहा है, जबकि तस्वीरों में स्पष्ट दिख रहा है कि अस्पताल का संचालन पूरी तरह से अवैध है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमरिया कस्बे के पास उदयपुर रोड पर स्थित इस अस्पताल में इलाज करने वाला डॉक्टर खुद को रजिस्टर्ड डॉक्टर और सर्जन बता रहा है। लेकिन यदि अस्पताल वैध होता तो वहां योग्य डॉक्टरों का बोर्ड या पोस्टर जरूर लगा होता। सवाल उठता है कि अस्पताल के सामने कोई भी मानक योग्य चिकित्सक क्यों नहीं है, और क्यों स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक इस फर्जी अस्पताल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। यह क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की नाकामी को उजागर करता है।
अमरिया के स्थानीय लोगों का कहना है कि इन अवैध अस्पतालों का संचालन लंबे समय से हो रहा है, लेकिन विभागीय अधिकारी कार्रवाई करने में उदासीन हैं। यह स्थिति न सिर्फ कानूनी उल्लंघन है बल्कि जनता की सुरक्षा के लिए भी खतरा है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्यों इन फर्जी अस्पतालों को बंद करने का कदम नहीं उठाया जा रहा है। जनता को जागरूक रहने और फर्जी डॉक्टर्स से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य विभाग को चाहिए कि वह शीघ्र ही इन अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई करके जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखें।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई