पीलीभीतः जनपद पीलीभीत के कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक गौकशी की घटना सामने आई थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशन में जहानाबाद पुलिस टीम द्वारा लागातर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा परेवा के समीप अमरिया नहर के मुड़सेना जाने वाले कच्चे रास्ते पर पुलिया के पास चकिंग की जा रही थी, तभी दो संदिग्ध युवक बाइक से मुड़सेना की और से आ रहे थे तभी उनकी नजर पुलिस पर किसी तरह से पड़ गई, जिससे वो पुलिस को देख कर डर गए और पीछे की ओर भागने लगे जब पुलिस ने उनके ऊपर टॉर्च लगाई तो दोनों युवक हड़बड़ाकर बाइक से नीचे गिर गए।
बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग करते हुए एक आरोपी के गोली लग गई । गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे पुलिस ने अपने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी की पहचान जावेद कांची पुत्र वली हसन उम्र लगभग 35 वर्षीय निवासी मोहल्ला साहूकारा लाइन पार पूरनपुर के रूप में हुई । जिसके बाएं पैर के घुटने में नीचे गोली लग गई जो बाइक से आरोपी का साथी दूसरा आरोपी था वो रात्रि का फायदा उठाकर पुलिस के हत्थे से भाग निकला जिसकी तलाश पुलिस द्वारा लागातर जारी है ।
गोली लगने से घायल आरोपी जावेद को पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद भर्ती कराया और डॉक्टरों द्वारा आरोपी का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया आरोपी की स्थिति सामान्य है। पुलिस की जानकारी के अनुसार जो कुख्यात आरोपी जावेद कांची गौकशी में सम्मिलित व गैंगस्टर अपराधी के रूप में हुई है आरोपी के ऊपर पहले से भी कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं
पुलिस टीम फरार आरोपी की पहचान के प्रयास में लग गई है और क्षेत्र में सघन कॉम्बिंग की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों व्यक्ति गौकशी की गतिविधियों में शामिल थे और इन्हें पकड़ने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह