पीलीभीतः जिले के अमरिया थाने की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कस्बे से सिलाई मशीनें और एक हजार लीटर चोरी का डीजल बरामद किया है। आपको बता दें कि अमरिया कस्बे के राठौर मार्केट में डीआईजी पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव पीलीभीत के निर्देशन में चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के दौरान चेकिंग के दौरान पुलिस को अमरिया कस्बे के माधोपुर चौराहे की तरफ आ रही एक पल्सर मोटरसाइकिल मिली, जिसके साथ एक ऑल्टो कार भी थी जिसमें तीन युवक बैठे थे।
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर ऑल्टो कार के अंदर सिलाई मशीनें आदि रखी हुई थीं। पुलिस द्वारा जानकारी जुटाई गई तो कार में बैठे आरोपियों की पहचान मोटरसाइकिल सवार अशरफ पुत्र अतहर निवासी कंचू टाडा और दूसरे युवक अनुज पुत्र सुरेश, तीसरे युवक गंगासरन पुत्र चोखेलाल निवासी देवरनिया और चौथे युवक सूरज पुत्र शेर सिंह निवासी कंचू टाडा के रूप में हुई। आरोपियों की तलाशी के दौरान 6 सिलाई मशीनें, एक कपड़ा काटने की मशीन, एक इन्वर्टर, एक बैटरी, एक स्टेपलर, एक चोरी की ऑल्टो कार, एक पल्सर मोटरसाइकिल और एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा 12 बोर का कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस पूछताछ में यह भी पता चला कि आरोपियों के पास 1,000 लीटर डीजल था, जिसे वे ट्रकों से चुराकर बेचते थे। पुलिस ने सारा माल बरामद कर लिया। असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस नताशा गोयल ने अमरिया थाना परिसर में चोरी का खुलासा किया और बताया कि चोरी में शामिल चार युवकों ने 1,000 लीटर डीजल के साथ सिलाई मशीन और दूसरा सामान चोरी करने की बात कबूल की है।
जिले में लगातार हो रही चोरी और लूट की घटनाओं पर DIG अभिषेक यादव ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने जिले के सभी थानों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे यह पक्का करें कि पुलिस टीमें रेगुलर तौर पर शहर के बाजार, भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाएं और इलाके में घटनाओं को कम करने के लिए जनता से बातचीत करें।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-02
Twisha Sharma Death Case: पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
2026-06-02
Yogi Adityanath Kushinagar Visit : कानून व्यवस्था और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की नई हुंकार
2026-06-02
2026-06-02
4 साल बाद फिर दौड़ी जोगिंदर नगर-पठानकोट ट्रेन, कांगड़ा वैली रेलवे सेवा बहाल
2026-06-02
Jharkhand: 77 हजार रुपये रिश्वत लेते SBI ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार, CBI ने रंग हाथ पकड़ा
2026-06-02
2026-06-02
Telangana Formation Day: सीएम रेवंत रेड्डी और राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
2026-06-02
दिल्लीः जोरदार धमाके के साथ फटा सिलेंडर, भरभरा कर गिरी बिल्डिंग, 6 घायल
2026-06-02
TMC में उथल-पुथल के बीच आज धरना देंगी ममता बनर्जी, विधायकों की मौजूदगी पर नजर
2026-06-02
Bada Mangal 2026: जयकारों से गूंजी हनुमान गढ़ी, अयोध्या में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
2026-06-02
2026-06-01
Bengal Politics: TMC में बढ़ी अंदरूनी कलह, पार्टी ने दो विधायकों को किया निष्कासित
2026-06-01
गांजा तस्कर से मुठभेड़, आरोपी घायल, 50 लाख का गांजा बरामद
2026-06-01
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर भव्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन, कई मुद्दों पर चर्चा
2026-06-01